कलयुग में राम पधारे | Kalyug me Ram Padhare

अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे

हिय तरंग दिव्यता स्पंदन,
सकारात्मक संपूर्ण परिवेश ।
सघन तिमिर अस्ताचल बेला,
सात्विकता उन्मुख मनुज आवेश ।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर्व,
नव्य कांति सृष्टि मंडल पसारे ।
अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।।

घर बाजार गांव शहर,
स्वच्छता विशेष अभियान ।
अज्ञान अंधेरा मूल दूर,
रक्षा संकल्प स्वाभिमान ।
यथार्थ अनूप विजय रथ,
असत्य अब ओझलता किनारे ।
अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।।

सद्गुण सात्विकता आदर्श,
दैनिक जीवन गहन रमण ।
अंतर्संबंध नव ताजगी,
अपनत्व अथाह अवतरण ।
त्रेता सदृश अठखेलियां,
धर्म आस्था जन कटाक्ष पखारे ।।
अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।।

परिवेश उत्संग साज सज्जा ,
अयोध्या तुल्य अथक प्रयास ।
नमन राघव श्रीचरण कमल,
धरा अंबर अप्रतिम उजास ।
धर्म कर्म आस्था आह्लाद ,
सर्वत्र उत्सविक प्रभा नैतिक नजारे ।
अहो भाग्य हमारे,जो कलयुग में राम पधारे ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

Similar Posts

  • पथिक प्रेमी | Kavita

    पथिक प्रेमी ( Pathik Premi )   हे पथिक मंजिल से भटके, ढूंढता है क्या बता। क्यों दिखे व्याकुलता तुझमें, पूछ मंजिल का पता। यू ही भटकेगा तो फिर सें, रस्ता ना मिल पाएगा, त्याग संसय की घटा अरू, पूछ मंजिल का पता।   जितना ही घबराएगा तू, उतना ही पछताएगा। वक्त पे ना पहुचा…

  • घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए

    घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए घुमड़ घुमड़ घन अंगना आए। रिमझिम रिमझिम बुंदे लाए। ताल तलैया सब भर गए सारे। कारे बदरा घने गगन में छाए। धरा हर्षित हो झूमी भारी। धानी चुनरिया ओढ़े सारी। वृक्ष लताएं पुष्प सब महके। बारिश में भीग रहे नर नारी। कड़ कड़ दमक उठी दामिनी। मस्त बहारें हुई पुरवाई…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

  • सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

    सब मौन क्यों ? ( Sab maun kyon ) *****  गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई, डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई। कोरोना का हुआ आगमन, ताली थाली से हुआ स्वागतम! पहले शर्माया, फिर पूरी तैयारी कर आया। अब कहर ढा रहा है, दिनों-दिन रूला रहा है। बढ़ी हुई है बेकारी, चहुंओर है मारामारी। युवाओं की है…

  • लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र

    लोकगायन भूरदेव भूरा गोत्र भूरदेव धोले घोडे अस्वार रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारे ने मारे माया लागी रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव तारो ने मारो जीव एक, भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडयां कटारी बांधी रळ रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव केडया कणदोरो जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव हाथा भोरीनां जणमण रे भूरदेव बडो सोबीतोभूरदेव काने कठोरा जणमण रे…

  • चांद पर मिला पानी

    चांद पर मिला पानी ****** सुन हुई हैरानी शुरू हो सकेगी जिंदगानी करने को मिलेगी मनमानी! यान धरती से होगा रवाना अब लगा रहेगा आना जाना अब न रह जाएगी कोई कहानी बहुत किए हो अपनी मनमानी तेरी सुन रखीं हैं कितनी कहानी दूध भात लाने में करते हो देर बच्चे इंतजार करते जाते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *