Jashn Manao Re

राम आवन का जश्न मनाओ रे | Jashn Manao Re

राम आवन का जश्न मनाओ रे

( Ram aavan ka jashn manao re )

 

घर घर में दीप जलाओ रे
राम आवन का जश्न मनाओ रे।

कठिन थी इंतजार की घड़ियां
जिसमें बरसों बीत गए
अब आई है शुभ बेला
राम आगमन को पूर्ण बनाओ रे।

मंदिर बन रहा मेरे प्रभु श्री राम जी का
अब आएंगे यहां श्रीराम
उनके स्वागत की करो तैयारी
सब मिल मंगल गीत गाओ रे।

ढोल नगाड़ों की होगी टंकार
बरसेंगे पुष्प असीमित आज
सजेंगे घर-घर बंदनबार
आरती के थाल सजाओ रे।

भव्य स्वागत होगा मेरे प्रभु का
जब वो अयोध्या आएंगे
पुलकित होकर नगरवासी
घी के दिए जलाएंगे
हर ओर गूंजेगी जय जयकार
राम अब आ भी जाओ रे।

दीपमाला गर्ग
उपप्राचार्या
सेंट ल्यूक शिक्षा महाविद्यालय
चांदपुर, फरीदाबाद।

यह भी पढ़ें :-

पूनम का चांद | Poonam ka Chand

Similar Posts

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • परीक्षा | Pareeksha par kavita

    परीक्षा ( Pareeksha ) *** मन से , बिना मन से। पास होने के उल्लास, फेल होने की गुंजाइशों के साथ। इंसान को , देनी ही पड़ती है परीक्षा! विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों आयोगों में- इसके लिए विधिवत रूटिन/कैलेंडर होता है, समयानुसार परीक्षा आयोजित होता है। नियत समय पर परिणाम हैं आते, परीक्षार्थी पास/फेल हैं होते।…

  • क्षणिक दुःख सुख | Kavita

    क्षणिक दुःख सुख ( Kshanik duhkh sukh )   दुःख कहें या सुख जिन्दगी का एक सिलसिला है, कहीं टपकता बूंद है,तो कहीं कहीं सुखा गिला है।   अगर दुख न होता तो सुख को कहां से लाते हम, सब सुखी ही रहते तो भला देवालय क्यों जाते हम।   कुछ उधार नहीं मिलता यहां…

  • लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

    लड़ाई लंबी है ! ( Ladai lambi hai )    हुई मानवता तार-तार,लड़ाई लंबी है, नाच रही है मौत, लड़ाई लंबी है। एटम-बम बना खिलौना कुछ लोगों का, द्वार चक्रव्यूह तोड़,लड़ाई लंबी है। नभ,जल,थल से न बरसेंगे फूल कोई, लहू से सने हैं हाथ,, लड़ाई लंबी है। महंगाई,बेकारी पर किसी का ध्यान नहीं, बदलेगा भूगोल,लड़ाई…

  • जल ही है जीवन का संबल

    जल ही है जीवन का संबल   जल ही है जीवन का संबल, जल ही जीवन का संचार! वन्य जीव फसलें जीवित सब, जल ही है सुख का आधार!! जल विहीन हो जीना चाहें, ऐसा संभव नहीं धरा पर! जल संचय करना हम सीखें, बर्बादी को रोकें परस्पर!! पर्यावरण प्रदूषित ना हो, वृक्ष से करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *