अच्छे शिक्षक

अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

अच्छे शिक्षक

( Acche Shikshak )

प्रथम गुरू है हम सबकी माता,
जिसने संसार में जन्म दिया है ।
दूसरे गुरू हैं हम सबके पिता ,
पाल पोष के बड़ा किया है ।

तीसरे गुरू हैं हम सबके शिक्षक,
जिसने संसार का ज्ञान दिया है ।
चौथे गुरू हैं हम सबके प्रकृति,
जिसने उदार का भाव दिया है ।

बच्चों का सर्वांगीण विकास करे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे शिक्षक ।
ईमानदारी से प्रशिक्षण दे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे प्रशिक्षक ।।

भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान ,
व्यक्तिगत और सामाजिक सम्मान ,
इन सबका बोध कराएं जो ,
वे ही हो सकते हैं समाज के रक्षक ।
बच्चों का सर्वांगीण विकास करे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे शिक्षक ।।

उपस्थिति बनाना , गृहकार्य देना ,
शिक्षक का है पूर्ण कर्म नहीं ,
प्रतिभाओं से वंचित रखना
अच्छे शिक्षक का है धर्म नहीं ,
बच्चों के साथ भेदभाव करे जो
वे ही इंसानियत का हो सकते भक्षक ।
बच्चों का सर्वांगीण विकास करे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे शिक्षक ।।

सिर्फ किताबी ज्ञान देने से
रूक जाता है हृदय का विकास ,
वह कुछ नया कर सकता है ,
ऐसा ना होता उनको एहसास,
निश्चित रूप से जुनून जगाएं जो
वे ही हो सकते हैं काबिल अधीक्षक ।
बच्चों का सर्वांगीण विकास करे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे शिक्षक ।।

अन्याय से वह लड़ना सीखे ,
सत्य से पीछे पैर ना खींचे,
जहां पर असहाय , बेबस देखे
मानवता का बीच वो सींचे,
इन सबको जीवन का लक्ष्य बनाएं जो
वे ही हो सकते हैं सच्चे समीक्षक ।

बच्चों का सर्वांगीण विकास करे जो
वे ही हो सकते हैं अच्छे शिक्षक ।।

Ravindra Kumar Roshan

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम”
भवानीपुर, सिहेंश्वर, मधेपुरा , बिहार

यह भी पढ़ें :-

कृष्णा | Krishna par Kavita

Similar Posts

  • होता वही भगवान को जो मंजूर

    होता वही भगवान को जो मंजूर होता वही है, हे भगवान! जो मंजूर आपको होता है। किसी के कुछ भी चाहने से, किसी के ना कुछ चाहने से, क्या होता है? होता वही है, हे भगवान ! जो मंजूर आपको होता है। हे सर्वेश्वर ! हे सर्वशक्तिमान! हे सर्व समर्थवान ! हे पालनहार !सब जग…

  • अलविदा साल 2023 | Alvida Saal 2023

    अलविदा साल 2023 ( Alvida saal 2023 )   शनै शनै यूं गुजर गया, बीत गया पुराना साल । खट्टे मीठे अनुभवों से, कर गया हमको निहाल। काश थोड़ा रुक जाते, वर्ष बिछड़ कर दूर न जाते। बीती यादों के पन्नों में, थोड़ा बैठकर हम बतियाते। क्या खोया क्या पाया, फूल खिले चमन हरसाया। शहनाइयां…

  • तड़प उसकी | Tadap uski

    तड़प उसकी ( Tadap uski )   तड़प उसकी कोई क्या जाने जिसके नही कोई बहन या भाई बांध ले या बंधवा ले भले राखी कई फिर भी सूनी निजता की कलाई फूल कागज के कुछ टिकते हों भले महक उसमे मगर कुछ होती नही चंचलता जो होती है स्व निजता मे वो माने हुओं…

  • गाथाएँ बलिदानों की | Gathayen Balidano ki

    गाथाएँ बलिदानों की ( Gathayen balidano ki ) सुनो सुनाऊँ एक कहानी, मतवाले दीवानों की। प्रबल प्रेरणा स्त्रोत अनूठी, गाथाएँ बलिदानों की।… मंगल बिस्मिल भगत सिंह का, आजादी ही नारा था। नाना शेखर खुदीराम को, देश प्राण से प्यारा था।। हँसकर फाँसी चढ़े भगत जब, वो अनमोल जवानी थी। अंग्रेजों के अतिचारों की, रोकी सब…

  • मेरी यादे | Meri Yaadein

    मेरी यादे ( Meri yaadein )   ना जाने कैसा दोस्ती का रिश्ता था  वह बुलाया करते थे, और हम उनसे मिलने जाया करते थे। नही दिखते थे तो वह पूरा स्कूल ढूंढ लिया करते थे। आज भी उन्हें याद करते हैं, हर वक्त उनसे मिलने की दुआ रब से करते हैं। दो पल की…

  • जयपुर | Jaipur par kavita

    जयपुर ( Jaipur )   नगर गुलाबी जयपुर प्यारों सुंदर है आलीशान। राजधानी राजस्थान की रही रजपूतों की शान।   रत्न जड़ाऊ मीनाकारी कारीगरी यहां बेजोड़। शिल्पकला मुख से कहती कोई नहीं है तोड़।   महाराजा जय सिंह शान से शहर बसाया न्यारा। अनुपम छटा मन को मोहे सबको लगता प्यारा।   तीज त्यौहार गणगौर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *