गाथाएँ बलिदानों की | Gathayen Balidano ki

गाथाएँ बलिदानों की

( Gathayen balidano ki )

सुनो सुनाऊँ एक कहानी,
मतवाले दीवानों की।
प्रबल प्रेरणा स्त्रोत अनूठी,
गाथाएँ बलिदानों की।…

मंगल बिस्मिल भगत सिंह का,
आजादी ही नारा था।
नाना शेखर खुदीराम को,
देश प्राण से प्यारा था।।
हँसकर फाँसी चढ़े भगत जब,
वो अनमोल जवानी थी।
अंग्रेजों के अतिचारों की,
रोकी सब मनमानी थी।।
बिरसा मुंडा की यह धरती,
बनी शौर्य प्रतिमानों की।

लक्ष्मीबाई वीर मराठा,
कभी न झुकने वाली थी।
बोस तिलक, गाँधी पटेल ने
खाई शपथ निराली थी।।
थे अंग्रेज लुटेरे सारे ,
उनको धूल चटानी थी।
अंग्रेजों को याद दिला दी,
ऊधम सिंह ने नानी थी।
अलख जगाई आजादी की,
कही कथा अभियानों की।।

वीर शिवा जी के हम वंशज ,
जग के बने उजाले हैं।
राम – कृष्ण की इस धरती पर,
जन्मे लाल निराले हैं।।
आजादी की कीमत जानो,
ऐसे वीर जवानों से।
लहराया ध्वज तीन रंग का
उनके ही अतिमानों से।।
पूजन करती है माता भी ,
देखो उन संतानों की।

सिंहनाद कर वीर सुतों ने,
माँ की बेड़ी तोड़ी थी।
बलिदानी माँ बहनों ने भी,
धार समय की मोड़ी थी।।
राणा की अद्भुत ताकत तो,
मुगलों ने भी जानी थी।
आजादी पाई थी माँ ने,
ओढ़ी चूनर धानी थी।।
कंचन मिट्टी माथ लगा लो,
कर्मवीर बलवानों की।

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

ओ सितमगर तू भी | Ghazal O Sitamgar

Similar Posts

  • बेचैन जिंदगी | Bechain Zindagi

    बेचैन जिंदगी (Bechain zindagi)   कागज पर ही रहते हैं रिश्ते आजकल पहचान भर के लिए ही है रिश्ते आजकल सिमटती ही जा रही है, डोर रिश्तों की अब लगाव तो महज जरिया है, कहने का अब अपनों का ही खून, होता जा रहा है जब पानी तब और की उम्मीद भी रखना, है नादानी…

  • बापू | Gandhi Smaran

    बापू  ( गाॅंधी स्मरण ) ( Bapu : Gandhi Smaran )   तीन  गोलियों  से  तुमने  चिर  जीवन  पाया बापू !  तुम  अश्वत्थामा  बन  अमर  हो  गये और  हजारों  बरसों   की   कटुता  मलीनता अपने  शोणित गंगाजल  से  सहज धो गये !!   लेकिन तुमने  जिन  पुत्रों से  प्यार  किया था जो  थे  रूठ  रूठ  कर  …

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

  • मां शारदे | Maa Sharde

    मां शारदे ( Maa Sharde )  ( 3 ) हो ज्ञान का भंडार माँ,यह लेखनी चलती रहे। शुभदा सृजन उपवन खिले,नित ज्योति बन जलती रहे।। कर्तव्य का पथ हो विमल,हर स्वप्न भी साकार हो। पावन रहे ये गंग सी,हर शब्द में रसधार हो।। हो भावना कल्याण की, बस प्रेम का गुंजार हो। रस छंद जीवन…

  • kavita | रंग | Rango Par Kavita in Hindi

    रंग ( Rang )   नयनों से ही रग डाला है, उसने मुझकों लाल। ना  जाने  इस होली में, क्या होगा मेरा हाल।   पिचकारी में रंग भर उसने, रग दी चुनर आज, केसरिया बालम आजा तू,रग कर मुखडा लाल।   धानी  चुनरी  पीली चोली, लंहगे का रंग गुलाब। नयन गुलाबी चाल शराबी, मुखडें से…

  • लता सेन की कविताएं | Lata Sen Hindi Poetry

    हरियाली प्रकृति का श्रृंगार प्रकृति का श्रृंगार हरियालीजीवन का आधार हरियाली देखो धरती की बदली है कायाप्रकृति ने ओढ़ी हरि चुनरियानजारों ने आंखों को लुभायामहक उठे फुल चारों ओर छाई हरियाली ।प्रकृति का श्रृंगार हरियालीजीवन का आधार हरियाली ……. देख इस सब हैं हर्षातेमन ही मन है मुस्कातेनहीं करती यह भेदभावसबको करती उल्लासित हरियाली।प्रकृति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *