अच्छा लगा | Acha Laga

अच्छा लगा

( Acha laga ) 

 

अजनबी बनकर गुज़रने का हुनर अच्छा लगा
इस रवय्ये ने दुखाया दिल, मगर अच्छा लगा

दोस्तों को है मुहब्बत मुस्कराहट से मेरी
दुश्मनों को मैं हमेशा चश्म तर अच्छा लगा

जितने भी आसान रस्ते थे न माफ़िक आ सके
ज़िंदगी में मुश्किलों वाला सफ़र अच्छा लगा

तुम भी अब मेरी तरह ही गुम से रहते हो कहीं
तुम पे मेरा कुछ तो आया है असर, अच्छा लगा

आपकी बस आपकी ही रात दिन बातें करूं
आपका अंदाज़ हमको इस क़दर अच्छा लगा

ले रहा है धीरे धीरे अपने अंदर मेरे गम
दिल में उट्ठे इस समंदर का भंवर अच्छा लगा

आए तो कितने हसीं चेहरे नज़र के सामने
हमको इक ही शख्स फ़ैसल उम्रभर अच्छा लगा

 

शायर: शाह फ़ैसल मुजफ्फराबादी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
यह भी पढ़ें :-

क्यों गले से लगाया मुझे | Kyon ki Shayari

Similar Posts

  • मेरे यार से तुम मुखातिब करा दो | Mere Yaar Se

    मेरे यार से तुम मुखातिब करा दो मेरी कैफ़ियत को मुनासिब करा दो,मुहब्बत का मसला है वाज़िब करा दो। रहेगा ये अहसान मुझ पर हमेशामेरे यार से तुम मुखातिब करा दो। दुआ ना दया को किसी से कहेंगेसनम बस हमारे मुसाहिब करा दो ! रहेगी शिकायत न जग से कभी फिर,ज़रा इक मुलाक़ात वाज़िब करा…

  • मुसाफ़िराना है | Ghazal Musafirana Hai

    मुसाफ़िराना है ( Musafirana Hai ) हम ग़रीबों का यह फ़साना है हर क़दम ही मुसाफ़िराना है यह जो अपना ग़रीबख़ाना है हमको मिलकर इसे सजाना है कितना पुरकैफ़ यह ज़माना है रूठना और फिर मनाना है बीबी बच्चों की परवरिश के लिए जाके परदेश भी कमाना है सारे घर के ही ख़्वाब हैं इसमें…

  • ग़ज़ल खंडहर | Khandhar

    खंडहर (Khandhar )    वक्त के साथ मशीनों के पुर्जे घिस जाते है जाने कितने एहसासों में इंसान पिस जाते है। ज़िन्दगी का शिकार कुछ होते है इस कदर उबर कर भी कितने मिट्टी में मिल जाते है। शामोसहर बेफिक्री नहीं सबके नसीब में जीने का सामान जुटाने में ही मिट जाते है। ताकीद करता…

  • देख लो तुम भी आईना फिर से

    देख लो तुम भी आईना फिर से देख लो तुम भी आईना फिर सेलौट ये पल न पायेगा फिर से चाहते क्या होके जुदा फिर सेबन न पाओगे तुम खुदा फिर से मुझको होना नहीं फ़ना फिर सेरात दिन माँगता दुआ फिर से यूँ न निकलो सँवर के तुम बाहरहो न जाये कहीं खता फिर…

  • पानी पानी हर तरफ़

    पानी पानी हर तरफ़ दिख रहा है आज हमको पानी पानी हर तरफ़कर रहा है ख़ूब बादल मेहरबानी हर तरफ़ बेतकल्लुफ़ होके दोनों मिल न पाये इसलिएबज़्म में बैठे थे मेरे खानदानी हर तरफ़ तोड़कर वो बंदिशें वादा निभाने आ गयाकर रहे थे लोग जब के पासबानी हर तरफ तेरे जैसा दूसरा पाया नहीं हमने…

  • वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

    वोटर ज़हीन हो जाये ( Voter zaheen ho jaye )    इक मुहब्बत का सीन हो जाये चाय सँग चाऊमीन हो जाये इक झलक महजबीन हो जाये इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये दिल का कमरा है खाली मुद्दत से कोई इसमें मकीन हो जाये बैठ जाओ जो रूबरू मेरे यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये गुफ्तगू प्यार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *