Apni Taqdeer

अपनी तकदीर | Apni Taqdeer

अपनी तकदीर

( Apni Taqdeer )

अपनी तकदीर में जुदाई थी
यार की हो रही विदाई थी

आग चाहत की जो लगाई थी
हमने अश्क़ो से फिर बुझाई थी

हाथ हाथों में फिर आकर छूटा
कैसी तेरी खुदा लिखाई थी

क्यूँ करूँ याद उस सितम गर को
प्यार में जिसके बेवफाई थी

एक वो ही पसंद था मुझको
अब जो मेरे लिए पराई थी

याद रह रह के आ रहे वो पल
चोट जिस पल जिगर पे खाई थी

दो दिलों की नही कोई सुनता
अर्जी हमने प्रखर लगाई थी

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बेहिस सफर | Behis Safar

    बेहिस सफर ( Behis safar )    सफर में बीच ही कहीं ठहर के देखे चलो खुद के करीब कितने कहीं रुक के देखे चलो अदब के साये में कटी है जिन्दगी उनकी बदी के साये में हम भी खिलखिलायें चलो जो दिखे थे अपने वो अजनबी हैं सभी वो जो दम भरते हैं उन्हें…

  • नहीं संभलते हैं | Ghazal Nahi Sambhalte Hai

    नहीं संभलते हैं ( Nahi Sambhalte Hai ) हसीन ख़्वाब निगाहों में जब से पलते हैं क़दम हमारे हमीं से नहीं संभलते हैं इसी सबब से ज़माने के लोग जलते हैं वो अपने कौल से हरगिज़ नहीं बदलते हैं छुपाये रखते हैं हरदम उदासियाँ अपनी सितम किसी के किसी पर नहीं उगलते हैं रह-ए-हयात में…

  • रुलाती हमको | Ghazal Rulati Humko

    रुलाती हमको ( Rulati Humko ) खिलातीं रोज़ गुल ये तितलियाँ हैं हुई भँवरों की गुम सब मस्तियाँ हैं हमारे साथ बस वीरानियाँ हैं जिधर देखो उधर तनहाइयाँ हैं ग़ज़ब की झोपडी में चुप्पियाँ हैं किसी मरते की शायद हिचकियाँ हैं रुलाती हमको उजड़ी बस्तियाँ ये कि डूबी बारिशों में कश्तियाँ हैं मुसीबत में नहीं…

  • दीदार करें कैसे | Deedar Karen Kaise

    दीदार करें कैसे ( Deedar karen kaise ) दीदार करें कैसे, दिलदार बता देनाचाहत की जो रस्में हैं, हमको भी सिखा देना कानून से बढ़कर तो, होता ही नहीं कोईगर की है ख़ता मैंने, मुझको भी सज़ा देना हालात बहुत बिगडे़, जीना भी हुआ मुश्किलहैं संग बने इंसा, जीने की दुआ देना जागीर मुहब्बत की,…

  • हाल-ए-मोहब्बत | Haal-e-Mohabbat

    हाल-ए–मोहब्बत ( Haal-e-Mohabbat ) हाल-ए मोहब्बत का तुम्हें हम क्या बताये। दिलकी पीड़ा का हाल हम किसको सुनाए। जब दिल दे चुके है हम किसी को तो। ये पैगम उन तक हम कैसे पहुँचाएँ।। दिलकी बातें जुबान से हर पल निकलती है। कभी-कभी हमारी आँखे भी दिलकी बातों को कहती है। प्यार करने वाले तो…

  • अंजुमन हम सजा के बैठ गये | Anjuman Shayari

    अंजुमन हम सजा के बैठ गये ( Anjuman Hum Saja ke Baith Gaye )    अंजुमन हम सजा के बैठ गये वो भी पहलू में आके बैठ गये वो तसव्वुर में आके बैठ गये हम भी बोतल सजा के बैठ गये हमसे करते हो प्यार जब पूछा बस वो नज़रें झुका के बैठ गये होश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *