Adam Gondvi

जनकवि अदम गोंडवी

जनकवि अदम गोंडवी

मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,
स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।
मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,
जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।।

गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी, लूट रही है आज जिंदगी,
हाथ जोड़कर कर रहा हूं आज भी अंग्रेजी गुलामी की बंदगी।
लात खाता है सुबह से शाम तक,पर डालता है व्हिस्की गिलास में,
अमीरों के पैरों की जूती बना हूं मैं बस क्या यही है तेरी जिंदगी।।

द्वार पर झाड़ू लगाओ तुम,तेरी बीवी को गंदी नजर से देखा है,
वह अमीर साहबजादा है बस तुम्हारी गरीबी पर रोटी सेंकता है।
मारता है तुझे,भूखे पेट कम करवाता,पर न देता एक कौड़ी भी,
इंसानियत नहीं है मन में तनिक भी,वह शूद्रों को जूती समझता है।।

तेरी लेखानी को प्रणाम और अदम्य को प्रणाम बार-बार करता हूं,
हरखुआं पर लिखी रचना मुझे प्रभावित करती,स्मरण बार-बार करता हूं।
खोलकर पोल रख दिया आपने इन नेताओं, चमचागिरों की आपने,
ऐसे लोगों का समाज से तिरस्कृत हो,मैं भी इनका तिरस्कार करता हूं।।

मेरी लेखनी स्वीकार करो मेरे जननायक कवि जग प्यारे अदम जी,
जहां जन्म हुआ आपका,आपकी मातृभूमि को मैं नमन करता हूं अदम जी,
साहसो की डोर को मजबूत किया आपने, जग को समझाया लेखनी से,
पूरे गजराजपुरवा परसपुर की पावन भूमि को मैं प्रणाम करता हूं अदम जी।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • प्रकाशमय होवे सबका जीवन

    प्रकाशमय होवे सबका जीवन दिवाली का त्योहार बड़ी खुशियों भरा,प्रकाशमय होवे सबका जीवन ये सारा। वसुबारस उर्वरता और प्रचुरता का प्रतीक,गौ माता के पूजन से मिलेगी समृद्धि अधिक। शारीरिक आरोग्य प्रसन्नता बढ़ाएं धन्वंतरी,अखंडता से होवे जीवन में धन वर्षाव भारी। सत्य का असत्य पर प्रभाव नरक चतुर्थी का,सदा जीवन सुख मिले यही भाव सत्कर्म का।…

  • सुख, समृद्धि, शान्ति की उड़ाएँ पतंगें | Poem in Hindi on Makar Sankranti

    सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें! ( Sukh,samridhi,shanti ki udaye patang! )   खुले आसमां में उड़ाएँ पतंगें, सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें। फसलें सजी हैं किसानों की देखो, चलो हवा से मिलके उड़ाएँ पतंगें। मकर संक्रांति का फिर आया उत्सव, असत्य पे सत्य की उड़ाएँ पतंगें। तस्वीर दिल की इंद्रधनुषी बनाएँ, अरमानों के नभ में उड़ाएँ पतंगें।…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • घर का बड़ा बेटा | Ghar ka Bada Beta

    घर का बड़ा बेटा आज टांग कर बैग,वह निकल गया कुछ दूर।घर की देख परेशानी,वह कमाने के लिए हुआ मजबूर। कभी था घर का राजा बेटा,आज हुआ वह नालायक।कमा के पैसा जो देता है,कहलाता है वह बेटा लायक। बहन की शादी करनी है,छोटा है अभी भाई।उसका भी अभी पढ़ना है,अब तो कमाना पड़ेगा भाई। बीमारी…

  • परिंदा | Parinda

    परिंदा ( Parinda )    हवा न दो उन विचारों को जो लगा दे आग पानी मे जमीन पर खड़े रहना ही आकाश को छू लेना है… सीढियां ही पहुचाती हैं हमे उछलकर गगन नही मिलता भुला दो कुछ पन्नों को तुम हर पन्नों मे जीवन नही मिलता.. अंगुलियों को देख लिया करो जान लोगे…

  • पुनर्जन्म | Kavita Punarjanm

    पुनर्जन्म ( Punarjanm ) मैंने सबसे कीमती वस्तु को, तलाशना चाहा,  हीरे-जवाहरात , मणि माणिक , सभी लगे मिट्टी के धूल समान,  मैं अपनी धुन में,  खोजता चला जा रहा था , दिन, महीने में बदलने लगे , महीने वर्ष में , लेकिन नहीं मिल सकी, वह कीमती तोहफा, जो संसार में सबसे कीमती हो।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *