Poem in Hindi on Makar Sankranti

सुख, समृद्धि, शान्ति की उड़ाएँ पतंगें | Poem in Hindi on Makar Sankranti

सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें!

( Sukh,samridhi,shanti ki udaye patang! )

 

खुले आसमां में उड़ाएँ पतंगें,
सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें।
फसलें सजी हैं किसानों की देखो,
चलो हवा से मिलके उड़ाएँ पतंगें।

मकर संक्रांति का फिर आया उत्सव,
असत्य पे सत्य की उड़ाएँ पतंगें।
तस्वीर दिल की इंद्रधनुषी बनाएँ,
अरमानों के नभ में उड़ाएँ पतंगें।

दक्षिणायन से उत्तरायण हुआ सूरज,
नीचे से ऊपर को उड़ाएँ पतंगें।
तमोगुण से सतोगुण की ओर बढ़ें,
करें दान पहले, तब उड़ाएँ पतंगें।

बेखौफ होकर गगन को छू आएँ,
उसके चौबारे में उड़ाएँ पतंगें।
नहीं कुछ फर्क है जिन्दगी-पतंग में,
उलझें न धागे वो उड़ाएँ पतंगें।

बिछाई है जाल महंगाई नभ तक,
हिरासें न घर में, उड़ाएँ पतंगें।
कागज का टुकड़ा इसे न समझो,
चलकर फलक तक उड़ाएँ पतंगें।

दरीचे से बाहर निकलेगी वो भी,
चलो आशिकी में उड़ाएँ पतंगें।
फना होना तय है हमारी ये साँसें,
खुले उसके दिल में उड़ाएँ पतंगें।

खुशबू से भर गई सारी ये वादी,
ऐसी बहार में उड़ाएँ पतंगें।
दवा के बदले वो भले दे जहर,
बला हम उठाकर उड़ाएँ पतंगें।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

राम के नाम पे | Kavita Ram ke naam pe

Similar Posts

  • Vishv Kavita Diwas Par Kavita | विश्व कविता दिवस पर

    विश्व कविता दिवस पर ( Vishv Kavita Diwas Par ) कविता प्रकृति पदार्थ और पुरुषार्थ दिखाती कविता, जीव को ब्रह्म से आकर के मिलाती कविता।।   शस्त्र सारे जब निष्फल हो जाया करते, युद्ध में आकर तलवार चलाती कविता।।   पतझड़ों  से  दबा  जीवन  जब क्रंदन करता, हमारे घर में बन बसंत खिल जाती कविता।।…

  • जागो जनता जागो | Kavita Jaago Janta Jaago

    जागो जनता जागो! ( Jaago janta jaago)    घंटों इंतजार क्यों करते हैं? सर्दी गर्मी बारिश सहते हैं पलकें बिछाए रहते हैं आप जनता मालिक हैं। लूटने वाले का जयकारा लुटने वाले ही लगाते हैं यह ठीक नहीं। दुर्भाग्य वतन का औ सौभाग्य राजवंशों का? लोकतंत्र हो आया, पर हकीकत बदल न पाया। अशिक्षा गरीबी…

  • अपना रक्षा बंधन | Poem on Raksha Bandhan in Hindi

    अपना रक्षा बंधन ( Apna Raksha Bandhan )  राखी के दिन माँ सुबह तड़के उठ जाती थी द्वार पर पूजने को सोन सैवंईयो की खीर बनाती थी लड़कियाँ घर की लक्ष्मी होती हैं इस लिए वह द्वार पूजा हमसे करवाती थी दिन भर रसोई में लग बूआओं की पसंद का खाना बनाने में वो खुद…

  • मैं कितना बदल गया

    मैं कितना बदल गया नस्लें बर्बाद हो गई हमारी आज के इस व्यवहार में,हर कोई आज बिक गया रिश्वत के इस पुरस्कार में।अपनी पर ध्यान नहीं देते पर पराई पर हम देते रहे,अब वो कहां शिष्टाचार बचा है अपनों के संस्कार में।। हम तो रिश्वत से अपना ख्वाब पूरा करना चाहते हैं,आजकल हम एक दूसरे…

  • उठ जागो मेरे भगवान | Uth Jaago mere Bhagwan

    उठ जागो मेरे भगवान ( Uth jaago mere bhagwan )   उठ जागो…उठ जागो…उठ जागो, उठ जागो मेरे भगवान, उठ जागो। तेरे द्वार खड़ा मैं इंसान, उठ जागो, मेरे निकल ना जाएं प्राण, उठ जागो। मेरी जान में आ जाएं जान, उठ जागो, उठ जागो मेरे भगवान…।।1।। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में, देवशयनी पावन…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *