Arth

अर्थ | Arth

अर्थ

( Arth )

अर्थ में ही अर्थ है
अर्थ के बिना सब व्यर्थ है।

सत्य साधना या सत्कार
सभी के लिए है यह जरूरी,
जीवन का आवश्यक यह शर्त है
अर्थ के बिना सब अनर्थ है।

सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करता
नजर रहती सभी की वक्र है,
साज सम्मान के लिए यह जरूरी
अर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ है।

अर्थ में ही अर्थ है
अर्थ के बिना सब व्यर्थ है।

कहते हैं सब मोह माया
अर्थ में है सब समाया
मानव का कोई कार्य
बगैर इसके सम्पन्न कहाॅं हो पाया।

दुनियादारी या तारीफदारी
इसके बिना नहीं चलती यारी,
गाड़ी जीवन की खिसकती नहीं
जब हो इसकी महामारी।

अर्थ में ही अर्थ है
अर्थ के बिना सब व्यर्थ है।

अर्थ से कुर्सी अर्थ से होसियारी
अर्थ बिन न चलती जिम्मेदारी
जन्म उत्सव हो या अंतेष्टी
अर्थ की जरूरत सर्वत्र है।

अर्थ को अर्जित कर
जीवन को समृद्ध बनाएं,
सही स्थान पर व्यय कर
अपना, अपनो का मान बढ़ायें।

अर्थ में ही अर्थ है
अर्थ के बिना सब व्यर्थ है।

नरेन्द्र कुमार
बचरी (तापा) अखगाॅंव, संदेश, भोजपुर (आरा),  बिहार- 802161

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Kritrim buddhimatta )  जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ वर्तमान विज्ञान प्रगति प्रयास, मनुज दिव्यता प्रतिस्थापन । यंत्रवत परिवर्तन उपमा, तीव्रता शुद्धता कार्य संपादन । लघु काल लाभ आधिक्य, सकारात्मक प्रयोग मानव हितार्थ । जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।। जॉन मैकार्थी प्रतिपादक , उन्नीस सौ छप्पन अमेरिका । स्वदेश प्रणेता राज रेड्डी,…

  • मूल्य | Muly

    मूल्य ( Muly )    रात हो अंधेरी सागर हो गहरा भटकी हुई नैया का दूर हो किनारा साहिल मे तब भी बाकी हो हिम्मत अगर तो हवा भी बन जाती है उसका सहारा हौसले से किनारा कभी दूर नहीं होता ठान ही लिया हो जिसने वह मजबूर नहीं होता धाराओं का तो काम ही…

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • हम हंसते गाते छोटे छोटे नन्हे बच्चे हैं | Bal Sahitya Rachna

    हम हंसते गाते छोटे छोटे नन्हे बच्चे हैं ( Bal Sahitya Rachna )   हम हंसते गाते छोटे छोटे नन्हे बच्चे हैं तुतलाती तुतलाती बोली मन के सच्चे हैं   बढ़ जाएंगे कदम हमारे खुले आसमान में अच्छे काम करेंगे हम भी भारत मां की शान में   तूफानों से टकराना तो खूब मन को…

  • पारस | Poem on paras

    पारस ( Paras )   करामात होती पारस में जब लोहे को छू लेता है। कुदरत का खेल निराला धातु स्वर्ण कर देता है।   छूकर मन के तारों को शब्द रसीले स्नेहिल भाव। रसधार बहती गंगा सी रिश्तो में हो नेह जुड़ाव।   प्यार भरे दो बोल मीठे पारस सा असर दिखाते हैं। कल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *