Kavita Punarjanm

पुनर्जन्म | Kavita Punarjanm

पुनर्जन्म

( Punarjanm )

मैंने सबसे कीमती वस्तु को, तलाशना चाहा,

 हीरे-जवाहरात , मणि माणिक ,

सभी लगे मिट्टी के धूल समान,

 मैं अपनी धुन में,

 खोजता चला जा रहा था ,

दिन, महीने में बदलने लगे ,

महीने वर्ष में ,

लेकिन नहीं मिल सकी,

वह कीमती तोहफा,

जो संसार में सबसे कीमती हो।

तभी रोड के किनारे,

 एक स्त्री ,

अपने बच्चों को ,

दूध पिलाने के वास्ते,

 मूक भाव से ,

अपलक निहार रही थी।

उसके आंसू सूख कर,

 कांटा हो गए थे।

 जैसे लगता था कि ,

पत्थर से आंसू टपक रहे हो,

 मैंने उसे,

 संसार की सबसे कीमती वस्तु समझा,

 और कह उठा ,

मिल गया जिसकी मुझे तलाश थी,

 जानना चाहेंगे ,

वह बच्चा और उसकी मां ,

कौन थी ?

वह था मैं और मेरी मां !

क्योंकि मैंने सुना था कि,

 बीमारी और भूख से,

 मां के दूध गए थे सूख,

 मेरी मरणासन्न अवस्था देखकर,

 मां अपलक निहारा करती ,

मन्नते दुआएं मांगती ,

मां के निश्चल दुआओं के सामने,

 प्रभु को पड़ा झुकना,

 मुझे देना पड़ा- पुनर्जन्म।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

लोटे की जाति | Kavita Lote ki Jati

Similar Posts

  • संविधान का निर्माता | Samvidhan ka Nirmata

    संविधान का निर्माता ( Samvidhan ka nirmata )    ख़ुदा का नूर बनकर आया वह संविधान का निर्माता, सबको समान अधिकार मिले जिनका ये अरमां था। चुप-चाप गरल पीता रहा पर दिलाकर रहा समानता, ख़ुद पढ़ो फिर सबको-पढ़ाओ ऐसा जो कहता था।। तुम आज झुक जाओ कागज की पुस्तकों के सामने, फिर कल को देखना…

  • आओ मिलकर दीप जलाएं | Poem on Diwali in Hindi

    आओ मिल कर दीप जलाएं ( Aao milkar deep jalaye )   ***** आओ मिलकर दीप जलाएं, अपने जैसा हर घर चमकाएं। पुष्पों दीपों से रौशन करें आंगन, खुशियों से भर दें हर एक दामन। जलाएं हंसी की फुलझड़ी, टपके खुशियां घड़ी घड़ी। ठहाकों की फोड़े पटाखा, दूर करें जग की निराशा। कृत्रिम रौशनी और…

  • बंजारा के दस कविताएं

    1 प्रवाह ——- सोचता हूं कि दुनिया की सारी बारूद मिट्टी बन जाये और मैं मिट्टी के गमलों में बीज रोप दूं विष उगलती मशीनगनों को प्रेम की विरासत सौप दूं . पर जमीन का कोई टुकड़ा अब सुरक्षित नहीं लगता . कि मैं सूनी सरहद पे निहत्था खड़ा अपने चश्मे से, धूल -जमी मिट्टी…

  • भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

    भोले बाबा बर्फानी ( Bhole Baba Barfani )    शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ, आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ। शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा, बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।। गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ, पीते भांग घोंटके…

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • तुम बिन अधूरा प्रेम

    तुम बिन अधूरा प्रेम आंखों में भरा घना सा अंधेरा,पर तुम्हारे बिना मैं सो ना सका। दिल में बंद असह्य पीड़ाओं का समंदर,फिर भी उछलती लहरों जैसा रो ना सका। कमी रह गई शायद मेरे प्यार में कुछ,जो ईश्वर ने जुदा कर दिया हमें। टूटकर बिखर गया हमारे इश्क का हार,शिद्दत से संभाले हुए एहसासों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *