Adambar

आडंबर | Adambar

आडंबर

( Adambar ) 

 

पुकारता वह रह गया भाई कोई बचा लो मुझे,
भीड़ व्यस्त थी बहुत किन्तु वीडियो बनाने में!

ठंड में बेहद ठिठुर रहे थे बेतहाशा गरीब,
लोग थे मशगूल फिर भी चादरें चढ़ाने में!

मर गया भूख से अखिर तड़प तड़प कर,
फेंक रहे थे बचा हुआ खाना कूड़ेदान में!

खाली कर दी प्रतिबिंब पर तेल की कई बोतलें,
गरीब पकाता रह गया सब्जी अपनी पानी में!

पर्याप्त ही था चढ़ाते जो दूध एक कलश भी,
सैकड़ों लीटर उंडेल दिए अपनी साख दिखाने में!

नसीब नहीं हुई घी की रोटी भी उसे खाने कभी,
बहा दी इन्होंने नदी अपना रुतबा दिखाने में!

कितना महान कहलाता था गुप्त दान भी कभी,
उसे भी खत्म कर दिया सेल्फी लेने के चक्कर में।

जी सकते थे हम सभी सामान्य सा जीवन भी,
लाखों खर्च कर दिए अपने दिखावटीपन में।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

माँ के साथ | Maa ke Sath

 

Similar Posts

  • दीप जलाने होंगे | Kavita

    दीप जलाने होंगे ( Deep jalane honge )   दीप  जलाने  होंगे  जोत जलानी होगी शारदे दरबार तेरे अलख जगानी होगी   सिर पर रख दो हाथ मां भर दो भंडार मां शब्द सुमनहार मैया कर लो स्वीकार मां   वीणा वरदायिनी मोहक सुभाषिनी बुद्धि विधाता वाणी मां प्रज्ञादायिनी   लेखनी में भाव भर शब्द…

  • यही सच्चाई है जिंदगी की

    यही सच्चाई है जिंदगी की ———-&&——   कभी दुखों का सैलाब तो  कभी खुशियों की बारिश है जिंदगी  कभी मां-बाप की डांट फटकार, तो कभी लाड ,प्यार का एहसास है जिंदगी कभी भाई बहन का झगड़ना तो कभी प्यार ,हंसी-खुशी है ज़िंदगी, कभी समाज की आलोचनाएं तो कभी मिली प्रोत्साहन है जिंदगी, कभी लोगों से…

  • घड़ी | Bal kavita

    घड़ी ( Ghadi )   टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती इसके भीतर अलग-अलग तीन छड़ी घूमतीं सेकेंड, मिनट, घंटे से जो समय तोलतीं टिक टिक टिक कर यह घड़ी बोलती । बच्चों झटपट हो जाओ तुम सब तैयार मात-पिता, बड़ों को करो नमस्कार जल्दी पहुँचो स्कूल-तुमसे ये घड़ी बोलती शिक्षा ही सबकी उन्नति…

  • राम अवतार शर्मा “राम ” की कविताएं | Ram Avatar Sharma “Ram ‘ s ” Poetry

    ” गौरी नंदन “ मिटा दो मेरे – – – – – – गौरी नंदन, तुम को वंदन ।करता बारम्बार ,मिटा दो मेरे कष्ट अपार ॥ प्रथम पूज्य वंदना तुम्हारी,दर्शन की उत्कंठा भारी ।मन मंदिर में आन विराजो,करना नहीं अबार ।मिटा दो मेरे – – – – – – – ॥ [ 1 ] विघ्न…

  • चूड़ियां | Chudiyan | Kavita

    चूड़ियां ( Chudiyan )   रंग बिरंगी हरी लाल खन खन करती चूड़ियां नारी का अनुपम श्रृंगार सुंदर-सुंदर चूड़ियां   आकर्षण बढ़ाती चूड़ी पिया मन लुभाती चूड़ी नारी सौंदर्य में चार चांद जड़ देती है चूड़ियां   गोल गोल लाल लाल सुंदरता बेमिसाल हाथों की शोभा बढ़ाती हरी हरी चूड़ियां   रत्न जड़ित कंगना मीनाकारी…

  • कृष्ण कन्हैया | Krishna kanhaiya geet

    कृष्ण कन्हैया ( Krishna kanhaiya )   आ जाना, आ जाना, आ जाना घनश्याम, आज तुम आ जाना। माता यशोदा लाड लडाये, ग्वाल बाल सब माखन लाये। नटखट कान्हा मटकी फोड़, माखन मिश्री खा जाना‌ आ जाना आ जाना   सजा धजा वृंदावन सारा, गोकुल मथुरा जमुना किनारा। द्वारका का नाथ हमारा, सारी दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *