Kavita apno se jung

अपनों से जंग | Kavita apno se jung

अपनों से जंग

( Apno se jung )

 

भले बैर भाव पल रहे जंग नहीं लड़ सकते हैं
चंद चांदी के सिक्कों पे हम नहीं अड़ सकते हैं

 

अपनापन अनमोल गायब सदाचार मिलता कहां
रिश्तो में कड़वाहट घुली वह प्रेम प्यार रहा कहां

 

एक दूजे को नैन दिखाए भाई से भाई टकराए
जर जमीन के चक्कर में शह मात सभी खाए

 

हक औरों का खाकर भी कोई आसमां नहीं चढ़ता
अपनों से जंग जो पाले दुनिया में कब आगे बढ़ता

 

प्यार के मोती लुटाओ सद्भावों की गंगा बहा हो
अपनों से जंग छोड़ो दुनिया में शोहरत पाओ

 

उच्च विचार रखकर सुधा रस बरस जाने दो
खुशियों के सुहाने पल अब जिंदगी में आने दो

 

दुनिया में आनंद बरसे मत करना अपनों को तंग
सुख दुख में काम आए अपनों से ना लड़ना जंग

 

अपने अपने ही होते हैं अनजान मत होने देना
रिश्तों की मधुरता दिल से कभी ना खोने देना

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

संत रविदास | Poem on Sant Ravidas in Hindi

 

Similar Posts

  • भ्रम | Bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति तेरी वो गति मेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है। धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है। यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से भोला है।…

  • पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

    पीक चित्रकार ( Pik chitrakar )   कुछ सीढ़ियाँ चढ़नें के बाद मुँह में जमा जर्दा व गुटखे का मिश्रित पीक बेचैन हो उठता है एक कोनें को देखकर जो कभी हुआ करता था साफ सुथरा सफेद कैनवास जिस पर पीक भरी कूँची से किसी चित्रकार ने शुरू किया था चित्र उकेरना फिर एक से…

  • संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

    संयुक्त परिवार हमारा ( Sanyukt parivar hamara )    बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा, संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा। तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा, ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।। करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा, दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा। दादा और दादी का घर में…

  • मैं हिंदी हूँ | Hindi Diwas par Kavita

    मैं हिंदी हूँ  ( Main Hindi Hoon )   मैं हिंदी हूँ हिंद की जय बोलती हूँ, देश के कण-कण में मेरे प्राण बसे प्रेम-भाईचारे के भाव से सभी के दिलों को जोड़ती हूँ मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं । मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।   भारतवर्ष देश है…

  • आजादी के दीवाने | Kavita Azadi Ke Deewane

    आजादी के दीवाने ( Azadi Ke Deewane )    हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं। दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं। क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को। हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं। हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं रख हिमालय सा हौसला, सागर…

  • थोड़ा उदास हूँ

    थोड़ा उदास हूँ   पिछले कई दिनों से मन थोड़ा #उदास रहने लगा है समझ नहीं आ रहा कि क्या करें हम एक ही बात बार-बार #मन में हर बार आ रही है कि हर बार मेरे ही साथ ऐसा क्यूँ होता है..?   उन्हीं की बातों को #दिल से लगाकर विचारों की #मथनी चलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *