चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन

Kavita On Chandrashekhar Azad -चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन

चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन

( Chandrashekhar Azad Ko Shradha Suman )

भारत  भूमि  जब  जब  सम्मान  से  सिर झुकायेगी
हर मुकाम पर हिन्द को चन्द्रशेखर की याद आयेगी

 

ऐसा किया ऊँचा मस्तक भारत गौरव के अभिमान का
धूल चटाकर प्राण हरे खुद दृश्य सन 31 के सग्राम का

 

आजाद  हिंद  फौज  से दुश्मन थरथर थर्राता था
चंद्रशेखर से रण में सीधा टकराने से घबराता था

 

सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के घर जन्मा था
हिन्द  की  पावन धरती पर लाल अनोखा चमका था

 

देशप्रेम का बीज अंकुरण बचपन से ही पनपा था
जवान फौज ने गर्मजोशी का रस्ता नया बरपा था

 

शांन्ति  अहिसा  शब्दो  से उसका नहीं सम्बध रहा
देशप्रेम के तीव्र तेवर से प्रखर मुखर स्थापित किया

 

अंतिम  क्षण  में  अंग्रेजो  से  एकल  ही  लोहा  लिया
वीर साथियों की रक्षा कर स्वमं मृत्यु का वरण किया

 

वीर बहादुर चन्द्रशेखर का नारा बहुत सुहाना था
हर जवान की जिह्वा पर गीत बनकर ठहरा था

 

मौत तो मेरी महबूबा है जब चाहूं गले लगा लूँगा
आजाद हूँ आजाद मरूंगा शब्दो को प्रारूप दिया

 

चन्द्रशेखर के देश प्रेम को माँ भारती सदा नमन करेगी
भारत भूमि एसे वीर की हर क्षण प्रतिपल ऋणी रहेगी

??


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

 

Similar Posts

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • गीता ज्ञान | Geeta Gyan

    गीता ज्ञान ( Geeta Gyan )   जब से गीता ज्ञान मिला मुझे भागवत में भगवान मिला, कण कण में जब नारायण तो फिर कण-कण से मुझे ज्ञान मिला! नहीं सर्वज्ञ अंतर्यामी में , ना ही में कुछ जानता हूं मेरे अंदर भी तू है बसा हुआ ! मैं तुझको पहचानता हूं।। देख धनुर्धर अर्जुन…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ! ( Aansoo )    हजारों रंग के होते हैं आँसू, जल्दी दफन कहाँ होते हैं आँसू। जंग तो हिला दी है सारे जहां को, खाते हैं गम औ बहाते हैं आँसू। ये रोने की कोई बीमारी नहीं, पलकों को तोड़कर बहते हैं आँसू। आँख का खजाना खत्म हो रहा, रोती जमीं है निकलते…

  • बाद तुम्हारे | Kavita Baad Tumhare

    बाद तुम्हारे ( Baad Tumhare ) जो आशा के बीज थे बोए, उन पर वक्त के ऑसू रोए, छोंड़ गए तुम साथ हमारा, कैसे हो बिन तेरे गुजारा, आज नहीं तुम साथ हो मेरे, तब चिंता घेरे बहुतेरे, कैसे सबसे पार मै पाऊं, विकट परिस्थित घबरा जाऊं, आती है अब याद तुम्हारी, पापा हर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *