माँ के साथ | Maa ke Sath

माँ के साथ

( Maa ke sath ) 

 

देख लो ढूंढ लो कोई दिख जाए तो दिखा देना,
इक माँ जैसा कोई दूजा मिल जाए तो बता देना!

नहीं चाह रखती है कभी माँ हमारे पैसों की,
हो सके तो थोड़ा समय माँ के साथ बिता देना।

मैं जानता हूँ भाई बहुत ही बिजी शेड्यूल है तुम्हारा,
अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकाल देना।

राह तकती रहती पूरे महीने तुम्हारे आने की,
हो सके तो चंद घड़ियां माँ के साथ गुजार देना।

भूल जो मुझसे हो गई उसे मत दोहराओ तुम,
व्यर्थ हो गया मेरा जीवन तुम अपना संवार लेना।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

मेरा परिचय | Sumit ka Parichay

Similar Posts

  • छठ मैया | Chhath kavita

    छठ मैया ( Chhath maiya : Chhath kavita )     सूर्य राशियों में जल लेकर छठ मैया मनाता आराधक  नित  नेम से माता के गुण गाता   सुख वैभव संसार में सर्वफल सुखों की दाता साधक शरण सदा आपके मनवांछित फल पाता   सबकी झोली भरने वाली उजियारा करने वाली पुत्र रत्न की लिए…

  • मेरा वतन है जग से न्यारा

    मेरा वतन है जग से न्यारा मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।। गंगा, पर्वत झरने, उपवन, हर लेते ये बरबस ही मन, राजा हो या फिर वनवासी, अलग अलग है भाषा भाषी, सूरज चाँद सितारे मिलकर, होने देते कभी भी तम नहीं।। मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं…

  • पावन तीर्थ धाम लोहार्गल | Kavita

    पावन तीर्थ धाम लोहार्गल ( Paawan tirth dham lohargal )     सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम   शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास   सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये…

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

  • क्या तुम कभी | Kavita Kya Tum Kabhi

    क्या तुम कभी? ( Kya tum Kabhi ) हाँ, तुम मुझे जानते हो…, पर अगर प्रश्न करूँ, कितना जानते हो…? तुम अनमने से हो जाते हो, बहुत सोचते हो, पर जवाब क्या है? कुछ आदतों को बताते हो, पर स्त्रीत्व को नहीं समझ पाते हो। एकांत क्या है, यह स्त्री से पूछो। आदतों और व्यवहार…

  • गणेश वंदन | Ganesh Vandana

    गणेश वंदन ( Ganesh Vandana ) ऊँ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ऊँ……. आज गणपत पधारे है, आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो..-2 आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो….-2 रिद्धि-सद्धि के दाता कार्तिकेय के भ्राता-2 पार्वती सुत नंदन नमस्तु प्रमोदन् गणनायक गजानंदन सिद्धिविनायक पधारे है-2 आज गणपत पधारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *