Ahankar aur Vishwas

अहंकार और विश्वास | Ahankar aur Vishwas

अहंकार और विश्वास

( Ahankar aur vishwas ) 

 

अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क

उर तरंग नित्य पावन,
निज शक्ति अवबोध ।
व्यक्तित्व धारण नम्रता,
नेह झलक कृतित्व शोध ।
स्व श्रद्धा शुचिता प्रसून,
घमंड विलोपन जीवन अर्क ।
अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।।

दर्प फलन अनैतिकता,
कर्म धर्म दर्शित दुर्राचार ।
ईमानदारी आवरण माला,
उरस्थ फलित भ्रष्टाचार ।
उपेक्षित हतोत्साहित मौलिकता,
व्यवहार संवाद पथ कर्क ।
अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।।

आत्मकेंद्रित विकास चिंतन,
परहित कामकाज दूरी ।
प्रदर्शन अथाह आदर्शवादिता,
पर राष्ट्र समाज सेवा अधूरी ।
निज कल्पना बिंब स्वर्ग सम,
पर जीवन दुःख कष्ट मर्क ।
अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।।

आत्मनिष्ठा सह नित अर्जन,
उमंग उल्लास श्री विजय ।
मद भाव सदा अभिशिप्त,
सुनिश्चित ह्रास पराजय ।
स्व अवलंब ज्योति राममय,
दंभ अभिमान रावण सर्क ।
अहंकार और विश्वास में ,जमीं आसमां का फर्क ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

Similar Posts

  • कलम | Kalam

    कलम ( Kalam ) हाँ, मैं कलम हूँ रहती हूँ मैं उंगलियों के मध्य लिख देती हूं कोरे कागज पर जो है मेरी मंजिल पर खींच देती हूँ मैं टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों से मानव का मुकद्दर छू लेता है आसमां कोई या फिर जमीं पर रह जाता है या किसी की कहानी या इबारत लिख देती…

  • कच्चे धागे | Kachche Dhaage

    कच्चे धागे ( Kachche dhaage )    एक कच्चे धागे से बँधी प्रेम की डोर, भाई बहन कहीं रहे खींचे अपनी ओर। युग बदले पर बदले न स्नेह के रिवाज, कहे बिन सुने भाई बहना की आवाज़। हज़ारों कोस जग में जा रहने लगो सुदूर, अकाट्य रक्षा कवच से रह न पाओ दूर। परस्पर प्रेम…

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

  • वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व | Kavita world war ke muhane par vishwa

    वर्ल्ड वार के मुहाने पर विश्व ! ( World war ke muhane par vishwa )   दुनिया को सुलगता देखना चाहता है अमेरिका, खून की नदी भी बहाना चाहता है अमेरिका। भिड़े रहें दुनिया के देश कहीं न कहीं वो युद्ध में, दूर से तमाशा देखना चाहता है अमेरिका। दुश्मन देश की कमर तोड़ने में…

  • लेखक | Lekhak

    लेखक ( Lekhak )    सत्य का समर्थन और गलत का विरोध ही साहित्य का मूल उद्देश्य है कहीं यह पुष्प सा कोमल कहीं पाषाण से भी सख्त है कहीं नमन है वंदन है कहीं दग्ध लहू तो कहीं चंदन है मन के हर भावों का स्वरूप है साहित्य हर परिस्थितियों के अनुरूप है साहित्य…

  • लघुदीप | Kavita Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep ) सघन तिमिर में तिरोहित कर देती है कक्ष में नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी में आबद्ध प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गंध। रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्सना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *