Aise Dhanteras Manaye

ऐसे धनतेरस मनाए | Aise Dhanteras Manaye

ऐसे धनतेरस मनाए

( Aise Dhanteras manaye ) 

 

धनतेरस को भले हर घर धन ना बरसे,
लेकिन कोई भूखा रोटी को ना तरसे!

भले खूब सारे पैसे हमारे घर ना आ पाये,
लेकिन घर से हमारे कोई खाली न जाए।

भले व्यापार में ज़्यादा मुनाफा ना कमाए,
लेकिन किसी के दुख की वज़ह ना बन पाये।

भले ना हो धन की बड़ी जोरदार बारिश,
निःसंतान को मिल जाए बस एक वारिस

इस बार हम कुछ ऐसे धनतेरस मनाए,
दीये की तरह हमारे दिल भी जगमगाए।

इस बार हम कुछ ऐसे धनतेरस मनाए,
लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बनाएं।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

बीवी और मच्छर | Biwi aur Machar

Similar Posts

  • सूझबूझ | Soojh – Boojh

    “माँ, तुम मंदिर जाती हो न?” सुधीर ने अपनी मांँ से सवाल किया। ” हांँ, जाती तो हूँ।” मांँ ने अपने बेटे के पूछे सवाल का जबाब दिया। “तब, धर्म और अधर्म ये दोनों कौन हैं? जिनके नारे जय और नाश के लिए लगाए जाते हैं।” सुधीर की बातें मां को अच्छी नहीं लगी फिर…

  • सारथी | Sarathi

    सारथी ( Sarathi )    यूं ही गुजरते रहेंगे दिन महीने साल लेते रहिए वक्त का भी हाल चाल लौट कर न आएं कहीं फिर दिन वही कहना न फिर किसीने कहा नही आंख मूंद लेने से कुछ बदलता नही कौन कहता है वक्त फिसलता नही कैसे कहूं मैं तुम्हे आज शब्दों मे खुले करो…

  • यातायात के नियम | Yatayat ke niyam par kavita

    यातायात के नियम  ( Yatayat ke niyam )   यातायात के नियमों का पालन सबको है करना, टू व्हीलर चाहें फोर व्हीलर तेज़ न कोई चलाना। है अनमोल यह मानव जीवन ध्यान सभी रखना, ख़ुद बचकर दूजे को बचाकर साधन यें चलाना।।   सिगनल एवं रास्ता देखकर सदा साधन चलाना, ना दौड़ना ना भागना बायीं…

  • मै फक्र से कहती हूं | Phakar se

    मै फक्र से कहती हूं ( Mai phakar se kahti hoon )   मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल हू जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • जाऊँ क्यों मैं घूमने

    जाऊँ क्यों मैं घूमने ( कुण्डलिया ) जाऊँ क्यों मैं घूमने, सारे तीरथ धाम।कण-कण में हैं जब बसे, मेरे प्रभु श्री राम। मेरे प्रभु श्री राम, बहुत हैं मन के भोले।खाये जूठे बेर, बिना शबरी से बोले। सच्ची हो जो प्रीत, हृदय में तुमको पाऊँ।तुम्हें ढूंढने और, कहीं मैं क्यों कर जाऊँ। डाॅ ममता सिंहमुरादाबाद…

  • आओ बेवजह बातें करें | Kavita Aao Bewajah Baat Karen

    आओ बेवजह बातें करें ( Aao Bewajah Baat Karen )   आओ बैठो बेवजह बातें करते हैं। जीवन में कुछ सुनहरे रंग भरते हैं। मुस्कुराता चेहरा चमक सा जाए। हंस हंसकर हल्का दिल करते हैं। थोड़ा तुम कहो थोड़ी सुन लो हमारी। दर्द की दास्तान कह दो पीड़ाएं सारी। अफसाने हमारे ना तुमको रुला पाए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *