Amrit Varsha

अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा | Amrit Varsha

अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा

( Amrit varsha ki prachin pratha ) 

 

पुरानें समय से ही चली आ रही है ये प्रथा,
शरद पूर्णिमा सब जगह पर मनाया जाता।
चैतना और नवीनता को आयाम यही देता,
मुख्य त्यौंहारों की तरह इसे मनाया जाता।।

इस दिन चंद्रमा भी अपना सौंदर्य दिखाता,
अपना प्रकाश फैलाकर अमृतवर्षा करता।
आओ मिलकर चलें इस पूर्णिमा चाॅंद तलें,
अत्यंत अलौकिक जगमगाती रोशनी तलें।।

इस उत्सव को अनेंक नाम से जाना जाता,
जिसमें एक मुख्य जन्मोत्सव लक्ष्मी माता।
धन व संपदा की बरकत करती माॅं हमेशा,
यह समय जीवन में सुख आगमन दर्शाता।।

सम्पूर्ण भारत में इसको ‌धूमधाम से मनातें,
इस अमृत हेतु देव गंधर्व भी धरा पर आतें।
शरद, अश्विनी रास आरोग्य अमृत कौमुदि,
और कोजागर पूर्णिमा के‌ नाम हम जानतें।।

भगवान कृष्ण भी महारास इस दिन रचाएं,
एवं प्रेम की पराकाष्ठा गोपियों संग दर्शाएं।
इस पर्व का एक अलग ही आनन्द मिलता,
महालक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना होता।।

 

शरद पूर्णिमा

( Sharad Purnima ) 

 

शरद ऋतु के आनें का यह सभी को संकेत देती,
इस रात चन्द्रमा की रोशनी अमृत रस बरसाती।
अनादिकाल से ही चलती आ रही जिसकी प्रथा
रास पूर्णिमा व शरद पूर्णिमा ‌यही तो कहलाती।।

है मान्यता इस दिन हुआ माॅं लक्ष्मीजी का जन्म,
व्रत और पूजन करतें विशेष रूप से आम जन।
ख़ास है नारियल लड्डू कलश धान सिन्दूर धूप,
रंगोली बनाकर विधि विधान से करतें है भजन।।

कोजागर कौमुदी व्रत महिलाऍं इस-दिन करती,
सोलह कलाओं से संपूर्ण चंद्र सी सभी सजती।
जीवनदायिनी एवं रोग विनाशक होती यह रात,
इसी रात माॅं लक्ष्मी धरती पर भ्रमण को आती।।

घर-घर बनातें खीर इस दिन चन्द्र रात्रि में रखतें,
जिसके पश्चात प्रसाद रुप में सभी सेवन करतें।
इसी रोज़ चाॅंद की किरणों में उपचारी गुण होते,
आयुर्वेदाचार्य साल भर इसी का इंतज़ार करतें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • शुद्धि से सिद्धि तक | Shuddhi se Siddhi Tak

    शुद्धि से सिद्धि तक ( Shuddhi se siddhi tak )    शुद्धि से सिद्धि तक, विमल जीवन पथ मानव जीवन अहम ध्येय, सुख आनंद प्रति क्षण । सद्गुण आदर्श सर्व व्याप्त, सात्विकता रमण अक्षण । ऊर्जस्वित कदम अग्रसर, अर्जन मनुज मनोरथ । शुद्धि से सिद्धि तक, विमल जीवन पथ ।। तन मन स्वस्थ स्वच्छ, उत्पन्न…

  • तुम्हारा साथ और तुम

    तुम्हारा साथ और तुम मैंने हमेशा प्रयत्न किया,अपने अनुराग को पारावार देने का,एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,तुम्हारे चेहरे की आभा,और उस पर आईहँसी कोकायम रखने का,किन्तु-मैं हमेशानाकामयाब रही,क्योंकि–तुम मुझे एवं मेरे प्यार कोसमझ ही नहीं पाये।तुम मेरीभावनाओं में लिप्त,परवाह कोभांप न सके,मालूम है कि-हमेशा साथ संभव नही,फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,तुम्हारे साथ रुक…

  • शान्तिपर्व | Shanti parva kavita

    शान्तिपर्व ( Shanti Parva )     करबद्ध निवेदन है तुमसे, अधिकार हमारा वापस दो। या तो प्रस्ताव सन्धि कर लो,या युद्ध का अब आवाहृन हो।   हे नेत्रहीन कौरव कुल भूषण, ज्ञान चक्षु पर केन्द्रित हो। या पुत्र मोह का त्याग करो, या भरत वंश का मर्दन हो।   मैं देवकीनंदन श्रीकृष्ण, पाण्डव  कुल …

  • अल्बर्ट आइंस्टीन | Albert Einstein

    अल्बर्ट आइंस्टीन ( Albert Einstein )   तुम्हें आशिक कहे या वैज्ञानिक कुछ ना समझ मैं पाता। दुनिया ने माना तुम्हें महानतम वैज्ञानिक । जिसके बुद्धि का लोहा आज भी माना जाता । लेकिन तुम्हारे दिल में जीवन भर रही एक टींस एक प्यास अपने प्रियतम को पाने की। प्रेम की खोज में खोज डालें…

  • शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

    शिक्षण सेवा के २१ वर्ष ****** ख़ुशी का है दिन आज- मना लो खुशी, आज ही के दिन हुई थी- तुम्हारी नियुक्ति। ली थी तुमने- पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ, खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट। आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख- पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल, इन वर्षों में,…

  • बदले की आग | Badle ki Aag

    बदले की आग ( Badle ki aag )   बदले की आग बना देती है अंधा और को जलाने की खातिर हृदय में धधकती ज्वाला स्वयं के अस्तित्व को भी बदल देती है राख में वक्त पर क्रोधित होना भी जरूरी है किंतु समाधान के रास्ते भी कभी बंद नहीं होते विकल्प ढूंढना जरूरी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *