अनानास

अनानास

दस साल का रामू बहुत भोला भाला और सीधा लड़का था। उसको कोई भी अपनी बातों में फंसाकर उल्लू बना देता था। वह बिना सोचे समझे काम करने लग जाता था परन्तु बाद में उसको बड़ा पछतावा होता था।

एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उनको अनानास का ढेर रखा हुआ मिला। शायद किसी फल वाले के फल रखे हुए थे जो उसने बेचने के लिए खरीदे थे और किसी काम से या ठेला लेने वह गया हुआ था। अनानास को देख कर पवन के मुंह में पानी आ गया और उसने अनानास खाने की योजना बनाई।

वह रामू से बोला, “रामू तूने कभी अनानास खाया है?

“कभी नहीं खाया”

“फिर तूने कुछ भी नहीं खाया। ये बहुत मीठा होता हैं। एक बार खायेगा तो बार बार मांगेगा। बोल खायेगा???”

“अगर कोई खिलाएगा तो मैं क्यों ना खाऊंगा??”

“फिर ठीक है एक काम कर, सामने जो अनानास का ढेर पड़ा है, उसमें से एक उठा ले। स्कूल में चल कर मजे से खाएंगे।”

रामू आश्चर्य से बोला, – “मैं उठा लूँ??”

“हां, हां, तू ही उठा और जल्दी से उठा ले, आस पास कोई है भी नहीं। कोई नहीं देख रहा, जल्दी कर।”

भोले रामू ने बिना कुछ सोचे समझे एक अनानास उठा लिया और दोस्तों के साथ स्कूल चल दिया। वे कुछ दूर चले ही थे, तभी अचानक एक व्यक्ति पीछे से चिल्लाता हुआ, दौड़ता हुआ चला रहा था। शायद वह फल वाला ही था।

पवन बोला, –
“रामू भाग, रामू भाग। वह अनानास छीन लेगा।”

रामू ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। फल वाले ने रामू को पकड़ कर उसके गाल पर, कस कर दो झापड़ लगाएं और अनानास छीन लिया। रामू से बोला-

“यह मेरा अनानास तुमने क्यों उठाया??”

रामू ने रोनी शक्ल बनाकर मासूमियत से जवाब दिया-
“खाने के लिए.”

“खाने के लिए भला कोई चोरी करता है। मांग भी तो सकते थे। तुम्हें क्या लगा, तुम्हें कोई देख नहीं रहा?? मैं पड़ोस की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। वहीं से मैंने तुम्हें अनानास उठाते हुए देख लिया था।

इस तरह फल उठाना या चोरी करना गलत है। अगर मैं भी ना देखता तो भगवान जी तो हमें देख ही रहे हैं। वह हमारे गलत कामों की सजा जरूर देते हैं। तुम्हें भी सजा मिलेगी। तुमने चोरी का पाप किया है।”

यह सुनकर रामू जोर-जोर से रोने लगा। फल वाला बोला-
“अब रो मत, चुप हो जा। बस आगे से चोरी मत करना।”

बाद में फल वाले ने रामू का मुंह धुलाकर उसको अनानास खिलाया और स्कूल के लिए विदा किया।

लेखक:- डॉ० भूपेंद्र सिंह, अमरोहा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • दोषी कौन?

    “अरे बेटा, तू राजू का दोस्त है ना?” राह चलते एक महिला ने रोहित को रोकते हुए पूछा। “हाँ जी, बताइए। कोई खास बात?” रोहित ने पूछा। “तुझे तो पता ही होगा कि राजू ने अपनी पत्नी सोनिका को शादी के 6 माह बाद ही मारपीट करके घर से बाहर क्यों निकाल दिया?” “कैसी बातें…

  • सबसे ग़रीब | Sabse Garib

    सरकार की आवास योजना का कार्य पूर्ण हो चुका था। ऐसे में उस व्यक्ति की खोज की जा रही थी जो कि संपूर्ण प्रदेश में सबसे गरीब हो। किस व्यक्ति को सबसे गरीब सिद्ध किया जाए यह कहना मुश्किल था। और गहराई से जब फाइलों की जांच होने लगी तो ऐसी ऐसी फ़ाइलें मिली की…

  • Exploring the Best Casino Online Non AAMS Options Available Today

    Exploring the Best Casino Online Non AAMS Options Available Today Salve, sono Marco Rossi, un esperto nel campo dei giochi online e oggi vi guiderò nell’esplorazione delle migliori opzioni di casinò online non AAMS disponibili. Quando si tratta di scegliere il miglior sito, è fondamentale considerare vari criteri, come la varietà di giochi offerti, le…

  • क्या खोया? क्या पाया? | Kahani Kya Khoya Kya Paya

    घर में चारों ओर जाले लगे हुए हैं। कूड़ा कटकर भी जहां देखो पड़ा हुआ है । अबकी होली में घर में पुताई नहीं हुए हैं तो कोई बात नहीं लेकिन जाला भी नहीं साफ हो सकता है। बेटों की शादी करके बहू लाने से क्या फायदा जब बहुएं घर के साफ सफाई नहीं कर…

  • “प्रेशर”

    शिक्षक-अभिभावक मीटिंग में एक पिता अपने बेटे को पीट रहा था। प्रिंसिपल सर ने उस व्यक्ति से पूछा- “क्या हुआ? बेटे को क्यों मार रहे हो?” “क्यों न मारू इसे? पूरे साल ट्यूशन पर हजारों रुपए खर्च किये लेकिन इसके दिमाग में कुछ घुसता ही नहीं है। देखो, इसके वार्षिक परीक्षा में कितने कम नंबर…

  • उच्चता

    उच्चता कितना आकर्षक शब्दकिन्तु जितना आकर्षकउतना ही दूर यह हैपुरुषार्थ और लगन सेकोई भी कार्य बेहतर होता हैसंकल्प और प्रतिबद्धतासे होता बेहतरीनकार्य को श्रेष्ठता काजामा पहनाने के लिएरहना पड़ता है सदैवउसमें तन-मन से लीनप्रतिभा और क्षमता केयोग से वो उच्चता पाता हैअपनी अलग पहचान बनाता हैचाहे जीवन विकास काकार्य हो याचाहे हो किसी मेंयोग्यता प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *