अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

एक अनमोल रत्न है बिटिया
खुशियों की सौगात है बिटिया

सुबह की पहली किरण है बिटिया
घर आंगन महकाती है बिटिया

मां की परछाई होती है बिटिया
दो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया

सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटिया
माता-पिता का दुख समझती है बिटिया

थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटिया
संस्कार और शिक्षा से समाज को नई दिशा दिखाती है बिटिया

आत्मविश्वास के संग अपनी लड़ाई खुद लड़ लेती है बिटिया
मत कहो पराया इसे ये निश्चल निर्झर सी होती है बिटिया

पिता के लिए मां जैसी भाई के प्राणों में बसती है बिटिया
पल में हंसती पल में रोती भावों में जीती है बिटिया

फूलों से कोमल प्यारी सी पापा की परी होती है बिटिया
मुकद्दर से ही सिकंदर होते है जिसके घर होती है बिटिया

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शत् शत् वंदन हीरा बा | Shat Shat Vandan Heera Ba

    शत् शत् वंदन हीरा बा ( Shat Shat Vandan Heera Ba )   १०० वर्षों की जीवन यात्रा आप पूरी कर पाई, प्रधानमंत्री की माॅं होकर भी घमंड़ ना दिखाई। अनुशासित ज़िंदगी जिकर सबको है समझाई, दामोदरदास मूलचन्दजी संग विवाह ये रचाई।। सदा रहेंगे भारतीय आपके राजमाता आभारी, दिया ऐसा कोहिनूर जिन्होंने हिन्द को हमारी।…

  • ख्वाबों में जलाएगी | Kavita Khwabon mein Jalayegi

    ख्वाबों में जलाएगी! ( Khwabon mein Jalayegi )    ये जिस्म नहीं है बस आग बुझाने के लिए, अंतिम है इसका लक्ष्य मोक्ष पाने के लिए। अपनों से जंग बताओ कोई क्या लड़ेगा, अगर करो भी सौदा तो हार जाने के लिए। होता है गम बाढ़ के पानी के जैसा दोस्तों, बस साँसें टिकाए रखो…

  • जब दोस्त बने गद्दार | Kavita jab dost bane gaddar

    जब दोस्त बने गद्दार ( Jab dost bane gaddar )     जो हमारे अपने हैं करते बैरी सा व्यवहार क्या कहे किसी से जब दोस्त बने गद्दार   मित्रता का ओढ़कर चोला मन का भेद लेते वो मुंह आगे आदर करते विपदा से घेर देते वो   उल्टी राय मशवरा देकर उल्टे काम कराते…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • सुबह | Kavita Subah

    सुबह ( Subah ) अंधकार से उत्पन्न हुई एक किरण आकाश की गहराई से आई है। शिद्दत से प्रयास जारी रखकर, आशा की रोशनी संग मुसकाई है ।। ओस के सुखद स्पर्श से लबरेज पंछियों के कलरव सी मन को भाई है ।। सुबह की मंद मंद चल रही हवा पी के देस की महक…

  • चाय के घूंट | Chai ke Ghoont

    चाय के घूंट ( Chai ke ghoont ) चाय के गौरव का क्या कहना,नाम आते ही चेहरे पर शबाब आया।पिलाने वाले साकी की बातनही टाली जाती,करके तौबा इसे पीली जाती है।नीलगिरी की वादियों में हैं,चाय के बागान।सुहाना था इसकी आन‌ शान,रहें थे इक‌ दिन हम इस बाग के –आशियाने में।देखें सुबह की धुंध,बालकनी पर दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *