Kavita patthar

पत्थर | Kavita patthar

पत्थर

( Patthar ) 

 

उकेरते जाते हैं अक्स,
तो सितम ढाती हैं छैनी
यहां दर्द की परिभाषा
मेरी ,जाने भला कौन
हूं मोन ही बस मोन।।

 

बिखरी पड़ी है इमारतों पर
कई सालो से भाषाओं की ,
उकेरी गई हर प्रतिलिपि यहां
मेरी दर्द की तस्वीर की तरह ।।

 

में तराशा गया ,तुम्हारे लिए
कभी गुम्मद हुआ मकबरे का
कभी सजाया गया मंदिरों में,
कभी दीवार तो कभी मीनार
और कभी नीव का पत्थर बना ।।

 

जरूरतें तुम्हारी ही रही सदैव
और काटकर लाया गया मुझे
दास्तान तो तुम्हारी ही रही हैं
तराशा गया हमेशा ही मुझे ।।

 

मेरे दर्द से तुझे न मतलब रहा
इंसान तू बहुत खुदगर्ज रहा
तू टुकड़े करता रहा लाख मेरे
पर मैं भी मजबूत हूं दिल से ।।

 

अपनी जरूरत के लिए पूजा ,
मैं दिल से सालेग्राम हो गया
तूने अपनाया जब भी मुझे
में तेरा मकान की दीवार हो गया ।।

 

प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :- 

व्हाट्सएप का संसार | WhatsApp par kavita

Similar Posts

  • जिंदगी अपनों के संग | Zindagi Apno ke Sang

    जिंदगी अपनों के संग ( Zindagi apno ke sang ) जिंदगीअपनों के संगनित नए सपनों के संगनए अलबेले रंगकभी खुशीकभी गमहर रोज एक जंगना हो तंगना दंगप्रकृति सुनाती चंगजीने का सीख सही ढंगले सब संबंध रिश्ते नाते संगपी विश्व बंधुत्व की भंगछोड़ दे सभी धपंगलूट लुटा खुशियों के रंगजी ले ओ मलंगआया था रे तू…

  • नींबू | Kavita Nibu

    नींबू ( Nibu )   गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता, जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता। कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता, अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।। ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच, मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या…

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal ki chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां  के  आंचल  की  छांव सुख  का  सागर  बरसता जो  मां  के  छू  लेता  पांव   तेरे  आशीष  में  जीवन  है चरणों  में  चारो  धाम  मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद  में  तेरे  आराम  मां   मेरे  हर  सुख  दुख  का पहले …

  • नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना | Kavita

    नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ( Naina bawre dhoondhe meet purana )   नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना पल-पल ढूंढे बीता सावन ढूंढे बीती रतिया नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ?☘️? जिन बगिया में फूल खिले थे जिनमें बीते सावन जिस घर में था संग तुम्हारा ढूंढे वोही आँगना नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ?☘️?…

  • एक हो गये हम | Ek Ho Gaye Hum

    एक हो गये हम ( Ek Ho Gaye Hum ) सावन निकले जा रहा, दिल भी मचले जा रहा। कैसे समझाये दिलको, जो मचले जा रहा। लगता है अब उसको, याद आ रही उनकी। जिसका ये दिल अब, आदि सा हो चुका है।। हाल ही में हुई है शादी, फिर आ गया जो सावन। जिसके…

  • हम दो | Hum Do

    हम दो ( Hum do )  जहांँ हम दो हैं वहीं है परिवार सारा साज- श्रृंँगार सुरक्षा और संस्कार। जब साथ होते हैं सुकून में भीगे-भीगे लम्हात होते हैं नेह का मेह बरसता है खुद पर विश्वास आशाओं का आकाश होता है। दौड़ती -भागती जिंदगी में ये अल्पविराम अभिराम होता है इन पलों में जैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *