Kavita Nahi Ghabrana Hain

नहीं घबराना है | Kavita Nahi Ghabrana Hai

नहीं घबराना है

( Nahi Ghabrana Hain )

 

समय कि दिशा व दशा को
देख नहीं घबराना है
हर स्थिति से लड़ते
आगे बढ़ते जाना है

नहीं रखना मन में किना
स्वच्छ सुंदर भाव जगाना है
निश्छल तन, मन से
राह पर बढ़ते जाना है

आज कठिन है तो कल सुलभ होगा
यही सोच कर चलते जाना है
हर कदम बढ़ाने से पहले
राह पर कांटे देख लेना है

रखना हैं त्रिनेत्र खुला
दिव्या दृष्टि आंहे भरना है
मुश्किल से मुश्किल घड़ी को
हंस के गले लगाना है

सुख सुविधा से वंचित होकर भी
कर्म पथ पर बढ़ते रहना है
एक दिन अच्छा होगा
यही सोच कर चलते जाना है

हार नहीं मानना हमें
मोती को धागे में पिरोते रहना है
आज नहीं तो कल आएगा अच्छा समय
यही सोचकर चलते रहना है

गंगा की पानी सा निर्मल
मिट्ठू कि आवाज सा मीठा बोलना है
मंत्र मुग्ध कर लें सामने वालों को
अंतर मन में यही भाव लिए चलना है

शुद्ध विचार सौम्या वानी
पुनीत कर्म पर बढ़ना है
हर विपदा से लड़ते-लड़ते
सफलता कि सीढ़ी चढ़ना है

जीवन की अंतिम कड़ी को
यही संदेश देना है
ना चुके हैं ना रुके हैं कभी
ना रुकने किसी को देना है

समय कि दिशा,,,,,

Sandeep Kumar

संदीप कुमार

अररिया बिहार

यह भी पढ़ें :-

है बहुत कुछ | Kavita Hain Bahot Kuch

Similar Posts

  • शहीद उधम सिंह | Poem on Shaheed Uddham Singh

    शहीद उधम सिंह ( Shaheed Uddham Singh )   आल्हा छंद   उथल-पुथल पंजाब मच गई, क्रांतिकारी देखा कमाल। आजाद भगतसिंह बिस्मिल से, मां भारती रणवीर लाल।   उधम सिंह प्रभावित हो गए, भगत क्रांतिवीर बेमिसाल। उमड़ पड़ी थी राष्ट्रधारा कूद पड़ा वो वीर कमाल।   जलियांवाला बाग दुर्दशा, उतरे कई मौत के घाट। बच्चे…

  • बेवफाई | Bewafai

    बेवफाई ( Bewafai )    वक्त के धागे कभी, कमजोर नहीं होते तेरी यादों ने ही निभाई है, अपनी वफादारी बातों में छलावा था ,दिल में थी मक्कारी होठों की मुस्कान तेरी, महज थी एक अदाकारी दिए तेरे जख्मों के दर्द को, पीता हूँ सुबह शाम फरेब था तेरी चाहत में, मन में भरी थी…

  • हिंदी मेरी मां है, पीपल की छांव है

    हिंदी मेरी मां है एक रात ख्वाब में आई, हिंदी मांसुनाने लगी अपनी दास्तांमैं तुम्हारी मां हूं, पीपल की छांव हूंसुबह उठती हूं, प्यार से जगाती हूं,लोरी प्रेम की हर दिन सुनाती हूंव्यथित मन अब टूटने लगामुझको सब अब लूटने लगातुम भी चुप, सब कुछ सह जाते हो,जानकर भी अनजान रह जाते होमेरे चंद्र को…

  • कसक | Poem in Hindi on kasak

    कसक ( Kasak ) रौशनी की तलाश में हम बहुत दूर निकल आये जहाँ तक निग़ाह गई बस अन्धेरे ही नजर आये जिन्दगी ने हमें दिया क्या और लिया क्या सोच के वक्त के हिसाब आँसू निकल आये कसक दिल में रहती है अपनो को पाने की समझ  नहीं  आता अपना किसे कहा जाये अपनो …

  • वो माँ तो आखिर मां होती | Poem on maa in Hindi

    वो माँ तो आखिर मां होती ( Wo maa to akhir maa hoti )      तुम्हारे जैसा कोई नहीं है मैय्या इस सारे-ब्रह्माण्ड में, मौत से लड़कर जन्म देती हों इंसान को नौ-माह में। सहन-शक्ति की देवी हो तुम ज़िन्दगी की हर-राह में, छाती से लगाकर रखतीं दूध पिलाती लेकर बांह में।।   ईश्वरीय…

  • आँधियाँ | Aandhiyan

    आँधियाँ ( Aandhiyan )   वक्त की आंधियां इस कदर छाई है, गिरे तो मुश्किल से संभल पाई है। ज़िन्दगी की इस तेज़ रफ़्तार ने तो कई घरों से छतें तक उड़ाई है। बेवजह हमसे कुछ चाहतें चुरा कर नामुमकिन सी ख्वाहिशेँ जगाई है। हसरतें दिल में रख भूलाना ही सही मुमकिन सफर की राह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *