Pradhan par Kavita

प्रधान | Pradhan par Kavita

प्रधान

( Pradhan ) 

 

गांव में होता यह प्रधान का पद,
मुखियां गांव का होता यह पद !
पांच साल यह जन सेवा करता,
गांवों का विकास यही करवाता !!

काम होते है सब इनके ही हाथ,
देख-रेख एवं समय के अनुसार !
जो कोई करता है अच्छा काम,
सम्मानित करता उसको ये गांव !!

गांवों में होते रहते अनेकों काम,
और काम से होती यह पहचान !
भाई-बंदी का कोई काॅलम नही,
चाहें वह हो प्रधान का ही भाई !!

कोई भी गांव में होते है परेशान,
कागज, पट्टा, वृहद पेंशन काम !
बनाते पंच, सरपंच प्रधान काम,
चाहें समय लगे यह सुबह-शाम ‌!!

रोड़ और नाले, कुंआ व तालाब,
बारह महीनें चलता रहता काम !
मज़दूर मजदूरी करते सब लोग,
गांव की उन्नति चाहतें सब लोग !!

क्या आया गया रहें सब रिकाॅर्ड़,
पेपर, फाईले, कम्प्यूटर रिकाॅर्ड़ !
कोई इनमे कर सकते नही छल,
अकाउंट में जाता पैसा निश्छल !!

आज सारा सच बता रहें है हम,
करें भलाई सभी भाई मिलकर !
जनता का पैसा जनता कमाई,
प्रधान को सत्ता जनता दिलाई !!

सारा सच गणपत कहता आज,
सहयोग करें सब मिलकर राज !
नही लेना कोई यें ग़रीब बद्दुआ,
करीब से देखो हर एक समाज !!

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • सहज नही होता | Sahaj nahi Hota

    सहज नही होता ( Sahaj nahi hota )    द्वेष हो वहां समझौता नहीं होता ईर्ष्या हो वहां कोई सामंजस्य नहीं छल हो वहां कभी अपनापन नही कपट हो वहां कभी कोई लगाव नहीं दिखावा तो है कागज के फूल जैसा वाणी मे खार गुलाब की डाली जैसे मुस्कान मे धार दुधारी तलवार जैसे नजर…

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal )     खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए   उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते   गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम…

  • समझो तो जग में हर कोई अपना | Samjho to

    समझो तो जग में हर कोई अपना ( Samjho to jag mein har koi apna )    समझो तो जग में हर कोई अपना समझो तो यह एक प्यारा सपना समझो जरा रिश्तो की पावन डोर समझो यह महकती सुहानी भोर प्यार के वो मधुर मधुर तराने अनमोल मोती स्नेह के बहाने अपनापन अनमोल जताकर…

  • बिन सहारे | Bin Sahare

    बिन सहारे ( Bin Sahare )    वक्त को भूलकर जो बढ़ जाते हैं आगे वक्त उनका पीछा छोड़ता नही कभी वक्त के साथ चलना जरूरी तो है,मगर वक्त से बेवफाई भी चलती नही कभी यह न समझिए की वक्त आपका ही है आप मालिक नही हैं वक्त के वक्त भी चलता है औरों की…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय दिवस भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं ।द्वेष को हटाकर आत्मा निर्मल बनने का सार हैं ।चिन्तन बनता स्वस्थ जब आस्था पाती है विस्तार ।भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं ।राग – द्वेष हम कम करे यह है भीतर की आवाजआत्मा तेजस्वी जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *