अन्नपूर्णा हो तुम घर की

अन्नपूर्णा हो तुम घर की | Kavita

अन्नपूर्णा हो तुम घर की

( Annapurna ho tum ghar ki )

 

संस्कार संजोकर घर में
खूब ख्याल रखे घर का
अन्नपूर्णा हो तुम घर की
घर लगता तुमसे स्वर्ग सा

 

मधुर विचारों से सुसज्जित
महके घर का कोना कोना
नारी कर कमलों से ही
प्यारा लगे घर सलोना

 

स्वच्छ धुले हाथों से बने
मीठे मीठे पकवान घर में
अन्नपूर्णा हो तुम घर की
संपन्नता हो लक्ष्मी घर में

 

अतिथि आदर सत्कार करे
पूरा मान-सम्मान घर में
मधुर व्यवहार से रिझते
पधारे भगवान घर में

 

रिश्तो में मधुरता घोले
मधुर ही आपकी वाणी
अन्नपूर्णा हो तुम घर की
साक्षात देवी कल्याणी

 

किसका कैसा शौक रुचि
सबसे बेहतर जानती है
कुशल गृहणी मेधावी
दुनिया बड़ा मानती है।

 

तुम त्याग की मूरत हो
भावों से खूबसूरत हो
अन्नपूर्णा हो तुम घर की
प्रगति का शुभ मुहूर्त हो

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आइए प्रभु आइए | Chhand

Similar Posts

  • प्रभु दो ऐसा वरदान | Prabhu do Aisa Vardan

    प्रभु दो ऐसा वरदान ( Prabhu do aisa vardan )    प्रभु!ज्ञान प्रभा शोभित हिय, दो ऐसा वरदान मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । मानस सर नवरस लहर, गुंजित मधुमय गान । प्रभु!ज्ञान प्रभा शोभित हिय,दो ऐसा वरदान ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग…

  • मैं हूं मोबाइल | Kavita Main Hoon Mobile

    मैं हूं मोबाइल ( Main hoon mobile )   मैं हूं एक प्लास्टिक का बॉक्स, आ जाता एक पॉकिट में बस। कोई रखता मुझे शर्ट पाॅकिट, कोई रखता है पेंट की पाॅकिट।। मेरे बिन कोई काम ना चलता, हाथ में नही दिमाग़ ना चलता। सुबह से लेकर शाम हो जाएं, उंगलियाँ मानव लगाता रहता।। मुझको…

  • रामधारी सिंह दिनकर | Ramdhari Singh Dinkar

    रामधारी सिंह दिनकर ( Ramdhari Singh Dinkar )   हिंदी के प्रख्यात कवियों लेखकों मे जिनका नाम, देशभक्ति रचनाऍं रचकर पाऍं वो राष्ट्रीय सम्मान। सामान्य किसान घर जन्मे रामधारी सिंह था नाम, रश्मिरथी उर्वशी कुरूक्षेत्र कृतियों से मिला मान।। कवि लेखक साहित्यकार एवं आप थें निबंधकार, स्वतंत्रता सेनानी संसद सदस्य रहें आप पत्रकार। २३ सितम्बर…

  • लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

    लड़ाई लंबी है ! ( Ladai lambi hai )    हुई मानवता तार-तार,लड़ाई लंबी है, नाच रही है मौत, लड़ाई लंबी है। एटम-बम बना खिलौना कुछ लोगों का, द्वार चक्रव्यूह तोड़,लड़ाई लंबी है। नभ,जल,थल से न बरसेंगे फूल कोई, लहू से सने हैं हाथ,, लड़ाई लंबी है। महंगाई,बेकारी पर किसी का ध्यान नहीं, बदलेगा भूगोल,लड़ाई…

  • ️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

    ️ आओ गणेश जी  ( Aao Ganesh Ji )   –>आओ मेरे गणराजा………..|| 1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है | ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है | सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो | निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |…

  • ज़िन्दगी | Kavita Zindagi

    ज़िन्दगी ( Zindagi )   कभी शोला, कभी शबनम, कभी मधुर झनकार ज़िदगी। कभी है तन्हाई का गीत, न जाने कब आयेंगे मीत, मिलन जब होगा परम पुनीत, धन्य जब होंगे नयन अधीर, लगती है अभिसार जिंदगी। बगीचे में जो रोपे फूल, बने फिर आगे चल कर शूल, नहीं मिलता है कोई कूल, जिगर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *