आओ मेरे गणराजा

️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

️ आओ गणेश जी 

( Aao Ganesh Ji )

 

–>आओ मेरे गणराजा………..||

1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है |
ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है |
सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो |
निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |

–>आओ मेरे गणराजा………..||

2.एक साल मे एक बार, थोडे दिन को तुम आते हो |
अपने भक्तों के सीने मे, खुशियां लाखों भर जाते हो |
निर्धन को धन देते हो तुम, देते हो कोढ़ी को काया |
अग्यानी को ग्यान दे-देते, पथिक को दो निर्मल छाया |

–>आओ मेरे गणराजा………..||

3.गणेश-गजानन-दयावंत, नाम अनेक तुम्हारे हैं |
लड्डू-मोदक प्रिय आपको, मूसक वाहन तुम्हारे हैं |
वचन के खातिर खडे द्वार पर, परशुराम से टकराये |
दांत तोड़ दिया परशुराम ने, एक दन्त तब कहलाये |

–>आओ मेरे गणराजा………..||

4.जो दीनों की मदद करे, मात-पिता की करे सेवा |
गणपती बप्पा खुश हो जाते, देते हैं उनको मेवा |
गणपती बप्पा मौरया का, लगता है जब जय-कारा |
सच्चे दिल से जो भी बोले, मिल जाये उसे जग सारा |

–>आओ मेरे गणराजा………..||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

 

यह भी पढ़ें : 

आईना | Aaina kavita

Similar Posts

  • आओ माँ | Aao maa kavita

     ” आओ माँ ”  ( Aao Maa )   –> आओ मेरी जगत्-जननी माँ…….|| 1.आओ मेरी जगदानन्दी, मेरे घर आंगन में | स्वागत है अभिनन्दन है, मेरे घर आंगन में | नौ दिन नौ रुप में आना, मेरे घर आंगन में | ममता की नजरें फैलाना, मेरे घर आंगन में | –> आओ मेरी जगत्-जननी…

  • हम भारत और नेपाल हैं | Kavita Nepal Bharat Sambandh Par

    हम भारत और नेपाल हैं ( Hum Bharat Aur Nepal Hain )  हम भारत और नेपाल हैं एक सुदामा तो एक गोपाल हैं सदियों से हम एक हैं भिन्नताएं न अनेक है एक पहाड़ के छांव है एक ही शहर गांव है हम दोनों ठहरते हैं जहां मानो एक ही चौपाल है एक सुदामा एक…

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

  • सीखा ये गुलाब से | Sikha ye Gulab se

    सीखा ये गुलाब से ( Sikha ye gulab se )    गुलाब से सीखा काटो में भी मुस्कुराकर अपना सुंदर कोमल अस्तित्व सजोना , मसला जाए , टूट जाए या सुख जाए धूप से हर हाल में अपनी सुगंध से परिपूर्ण रहना सबको यही महकता हुआ संदेश देना ।। मुस्कुराते हुए फूलों से बस इतना…

  • विश्व शिक्षक दिवस | Vishva Shikshak Diwas

    विश्व शिक्षक दिवस ( Vishva Shikshak Diwas )   शिक्षक चेतना का चिराग मृदुल मृदु विमल वाणी, श्री चरण कमल वरदान । कृत कृत्य श्रेष्ठ उपमा, हृदय पुनीत संधान । दर्शन दिव्य दीप्त आभा , सुषुप्त सौभाग्य जाग । शिक्षक चेतना का चिराग ।। उर तरंग पावन झंकार, अलस सदा अति दूर । शोभित मन…

  • श्री कृष्ण स्तुती | Shri Krishna Stuti

    श्री कृष्ण स्तुती ( Shri Krishna Stuti )    कंस के अत्याचारों से, धरती जब थर थर कपीं थी। अब आ जाओ हे अंतर्यामी, यह करुण पुकार सुनाई दी। त्राहि त्राहि जब मची धरा पर, तब ईश्वर ने अवतार लिया। भक्तों के संकट हरने को, मनुज रूप स्वीकार किया। हे तीनों लोकों के स्वामी, हम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *