अपना प्यारा गांव | Apna Pyara Gaon

अपना प्यारा गांव

( Apna Pyara Gaon )

 

जिस माटी पर पड़ा कभी
अपने पुरखों का पांव है।
महानगर से लगता मुझको
अपना प्यारा गांव है।

घर चौबारा आंगन देहरी
चौरा छप्पर छानी।
जाने कितने सुखों दुखों की
कहते नित्य कहानी।
पर्वों त्योहारों पर कितनी
हलचल हुई यहां पर,
बचपन हुआ जवान यहां का
खाकर दाना पानी।

भाव भरे मन का अभाव भी
आकर क्या कर लेगा,
ताप सभी शीतल होते
द्वारे पीपल की छांव है।
महानगर से लगता मुझको
अपना प्यारा गांव है।

गीतों की गुनगुन से गुंजित
रहते चूल्हा चक्की।
कितने ही पकवान बनाते
ज्वार बाजरा मक्की।
दादा दादी चाचा चाची
बच्चे टेर लगाते,
घूंघट से स्वर मुखरित होते
चाची अम्मा कक्की।

गिलहरियां गौरैया दिनभर
आंगन आंगन चहकें,
भिनसारे ही बैठ मुंडेरे
कागा करता कांव है।
महानगर से मुझको लगता
प्यारा अपना गांव है।

जाने कैसा, कण-कण से क्या
जुड़ा हुआ सम्बन्ध है।
जाने कितनी सुधि सपनों की
भरी पवन में गंध है।
सभी कहीं से घूमघाम कर
लौट यहीं मन आता,
इस धरती से हुआ न जाने
कैसा यह अनुबंध है।

थके हुये इन पांवों को अब
और कहां ले जाऊं,
जीना मरना सभी यहां पर,
और न कोई ठांव है।
महानगर से मुझको लगता
प्यारा अपना गांव है।

जिस माटी पर पड़ा कभी
अपने पुरखों का पांव है।
महानगर से लगता मुझको
अपना प्यारा गांव है।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

प्रियतम तुमको प्राण पुकारें | Priyatam Tumko

Similar Posts

  • कान्हा इस युग में भी आना

    कान्हा इस युग में भी आना इस युग में भी आना कान्हा…, इस युग में भी आना … नहीं चाहिए मयुर पंख, न धुन बंसी मधुर बजाना … कान्हा ..इस युग में भी आना…। जगह जगह बिसात बिछाये, बैठे शकुनि घात लगाये, हाथ सुदर्शन चक्र लिए तुम चमत्कार दिखलाना…, कान्हा… साथ सुदर्शन लाना…, कान्हा ..इस…

  • माता लक्ष्मी जी | Laxmi ji par kavita

    माता लक्ष्मी जी ( Mata lakshmi ji )    मेरे मन-मंदिर में मैया आप करना सदा निवास, जन्मों-जन्मों से भक्त हूॅं मैं उदय आपका दास। मुझको है भरोसा आप पर और पूरा है विश्वास, सुख शान्ति समृद्धि का मेरे घर में रखना वास।।   शरद पूर्णिमा के दिन हुआ माता आपका जन्म, पुराणों के अनुसार…

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    “लीलाधारी श्रीकृष्ण” ( Leela Dhari Sri Krishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार   लीलाधारी हे श्री कृष्णा चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो   हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता अगम अगोचर अविनाशी जगकर्ता विश्व विधाता  …

  • गाय | Gaay par Kavita

    गाय ( Gaay )    जहां नंदिनी वहां माधव को भी आना पड़ता है। गोमाता की रक्षा खातिर चक्र उठाना पड़ता है। धेनु भक्त ग्वालों की पीर दर्द हर जाना पड़ता है। खुशियों से झोली सबकी भर जाना पड़ता है। बजे चैन की मधुर मुरलिया गीत गाना पड़ता है। मुस्कानो के मोती मनमोहन बरसाना पड़ता…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • हे वागेश्वरी मैया, ऐसा वर दे

    हे वागेश्वरी मैया ,ऐसा वर दे   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे वागेश्वरी मैया,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । दे निर्मल विमल मति, तमस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *