Hindi Poem Shak

शक | Hindi Poem Shak

शक

( Shak )

 

बिना पुख़्ता प्रमाण के
शक बिगाड़ देता है संबंधों को
जरा सी हुई गलतफहमी
कर देती है अलग अपनों को

काना फुसी के आम है चर्चे
तोड़ने में होते नहीं कुछ खर्चे
देखते हैं लोग तमाशा घर का
बिखर जाता है परिवार प्रेम का

ईर्ष्या में अपने भी हो जाते हैं गैर
आपस में ही बढ़ा देते हैं बैर
समझे बिना निर्णय लेना नहीं
भेद घर के अपने कभी देना नहीं

बैठ कर भी समाधान हो जाता है
स्पष्ट कर लेने में जाता ही क्या है
हो जाए तने से अलग शाख यदि
तो सूख जाती हैं पत्तियां भी बचा क्या है

सुलझ ही जाती हैं उलझी हुई बातें
होते हैं अनमोल बड़े सभी रिश्ते नाते
आते हैं काम अपने ही वक्त आने पर
मेल के खातिर आप रहें सदैव तत्पर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

https://thesahitya.com/web-stories/hindi-poem-shak/

यह भी पढ़ें :-

मंथन | Manthan

Similar Posts

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

  • विवाह पंचमी | Vivah Panchami

    विवाह पंचमी ( Vivah Panchami )   राम तभी से, सिया राम हो गए मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी अद्भुत, चेतना प्रकृति मिलन अवसर । दैविक उपमा राम सीता विवाह सर्वत्र सनातनी संस्कृति असर । धर्म आस्था परम शिखर, कलयुग भाव त्रेता सम हो गए। राम तभी से, सिया राम हो गए ।। उपवन गमन ध्येय पूजन…

  • Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

    वृक्ष की पीड़ा ( Vriksh Ki Peeda )    काटकर मुझे सुखाकर धूप में लकड़ी से मेरे बनाते हैं सिंहासन वार्निश से पोतकर चमकाते हैं वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं वो बैठ कुर्सी पर अपनी किस्मत चमकाते हैं, बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं; हर सच्चाई को झुठलाते हैं। मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का नहीं…

  • चक्र सुदर्शन धारी | Poem chakra sudarshan dhari

    चक्र सुदर्शन धारी ( Chakra sudarshan dhari )   चक्र सुदर्शन धारी केशव लीला अपरंपार तेरी मंझधार में डूबी नैया आकर करना पार मेरी   मुरली मोहन माधव तेरी मधुर मनोहर शान है सकल चराचर के रखवाले जन करे गुणगान है   संकट मोचन मोहिनी मूरत मुरली अधर सुहानी कृष्ण कन्हैया दीनदयाला भजन करते सुरज्ञानी…

  • कोरोना काल में हो रहे सब मोटे | Corona kal par kavita

    कोरोना काल में हो रहे सब मोटे ! ***** कोरोना काल में बिगड़ी है आदत, बढ़ी है तला भुना खाने की चाहत। छुट्टियों जैसे सब खाना खा रहे हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमता गंवा रहे हैं। कैलोरी की खपत बढ़ी है, वायरस से लड़ने की क्षमता घटी है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने- इसका खुलासा किया है,…

  • सबके राम | Sabke Ram

    सबके राम ( Sabke Ram )   मेरी राम ,तुम्हारे राम कौशल्या सुत राज दुलारे राम पधार रहे फिर अवध की नगरी कर लो दर्शन आठों याम सीताराम जय जय सीताराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ऋषि मुनियों के उद्धारक श्री राम सनातन धर्म के प्रतिपालक श्री राम हममें राम तुममे राम हृदय में सबके बसते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *