विदा

विदा | Kavita

विदा

( Vida )

तुम कह देना
उन सब लोगों से,
जिन्हें लगता है हम एक दुजे के लिए नहीं.
जो देखते है सिर्फ़ रंग, रूप और रुतबा
जिन्होंने नहीं देखा मेरे प्रेम की लाली को
तुम्हारे गलो को भिगोते हुए.
जो नहीं सुन पाए
वो गीत जो मैंने कभी लफ़्ज़ों में पिरोए ही नहीं.
जो नहीं देख पाए
वो चुम्बन मेरे जिसने तुम्हारे होंठ भिगोए ही नहीं.
जिन्हें नहीं पता
के हृदय से हृदय का स्पर्श क्या होता है.
वो जो अपनी मानसिकता के चलते प्रेम को बदनाम करते
नहीं जान सकते मेरी नज़रों ने तुम्हें कितना चाहा है

तुम कह देना
के हमारे बीच कुछ ना था
अब नहीं होगा कभी तुम्हारे मेरे बीच कोई सम्बंध
ना रूहानी ना जिस्मानी
क्यूँकि वो देख नहीं सकते प्रेम लता के प्रसून
ना उन्हें सुगंध पसंद है, मेरे इत्र की जो तुम्हारी तरह महकता है
ना वो सुन सकते है
वो विलाप मेरे मन का जो सिसकियों में डूब गया
अश्रु, जो आँखो में ही सूख गए
प्रेम, जो हृदय में ही रह गया ।

मैं जा रहा हू,
अपने स्नेह को पीछे छोड़
तुम्हें छोड़, तुम्हारा हाथ छोड़

तुम चाहो तो मुझे कोसना, अपशब्द कह लेना
और कहने देना उन्हें भी जिन्हें हमारा प्रेम खटकता था
बस याद रखना वो स्पर्श
मेरे हाथों का तेरे हाथों से
तुम्हारी काया पर मेरी नज़रों का
क्यूँकि अब शायद तुम्हारी यादें ही है
जहां मैं जीवित रहूँगा

?

कवि : समीर डोंगरे

जिला रायपुर

( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

तलाश | Talaash par Kavita

Similar Posts

  • सकल सृष्टि के गुरु | Sakal Srishti ke Guru

    सकल सृष्टि के गुरु ( Sakal Srishti ke Guru ) हे महादेव, महेश, महेश्वर! सृष्टि के एक मात्र हैं गुरुवर। नमन ,नमन ,कोटि-कोटि है नमन।। आप से ही ज्ञान सब पाकर। गुरु का पद निभाते हैं जाकर। सत् का प्रकाश देते आप भर। हे महादेव, महेश ,महेश्वर ! सकल सृष्टि को तारने वाले। भोलेनाथ हैं…

  • पंचमम् स्कंदमातेति | माहिया

    पंचमम् स्कंदमातेति माँ आदि भवानी हैंनौ-नौ रूपों मेंअंबे वरदानी हैं संतति का वर देतींस्कंदमाता रानीहर दुख को हर लेतीं माता का जगराताकर लो श्रद्धा सेझोली को भर जाता माँ बालक हम तेरेडाले हैं डेरादरबारों के चेरे बेंदी की शोभा हैरुचिर आलता नेभक्तों को लोभा है रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’ लखनऊ, उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें:-

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • अस्तित्व | Astitva

    अस्तित्व ( Astitva )    मैं खो गई हूँ कही खोज रही हूँ मैं मेरा होना मैं एक कुलवधू एक पत्नी, एक माँ के बीच कहीं खो गई हूँ इन सबके बीच में मैं मुझे खोज रही हूँ कर्तव्यों और फ़र्ज़ के बीच उलझ कर रह गई हूँ मैं इन्हें बिना तोड़े खुद को बनाने…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

  • इंटरनेट को जमानों | Internet ko Jamano

    इंटरनेट को जमानों ( Internet ko jamano )   आज काल रे टाबरिया न मोबाइल रो घणों चसको, काम काज काई होवें कोनी न रियो उणरे बस को। कड़वी बोली अर घमण्ड माय भूलरिया परिवार वो, खावें है हर मिनट-मिनट में गुटको तंबाकू दस ‌को।। पल-पल मं बदल है कपड़ा ध्यान रख न शरीर को,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *