आषाढ़ के बादल

आषाढ़ के बादल | Kavita

आषाढ़ के बादल

( Ashadh ke baadal )

उमड़ घुमड़ कर आ गए आषाढ़ के बादल
अंबर  में  घिर  छा गए  आषाढ़  के  बादल
रिमझिम मूसलाधार बरसता घनघोर घटा छाए
कड़ कड़ करती दामिनी काले बदरा बरसाए
गड़ गड़ कर गर्जन करते आषाढ़ के बादल
झील ताल तलैया भरते आषाढ़ के बादल
हरियाली खेतों में आए पीली सरसों मन मुस्काए
भूमिपुत्र झूम के गाए आओ आषाढ़ के बादल
उर  आनंद  उमड़कर  आता बहे नेह की धारा
खुशहाली घर घर में आए हो हर्षित जनमन सारा
नेह की पावन गंगा बहाते आषाढ़ के बादल
घट घट में प्रेम प्यार बरसाते आषाढ़ के बादल
ताजगी से खिलते चेहरे एक दूजे से मिलते चेहरे
गांव शहर सड़कें तर हो खेत सारे मिलते हरे
पर्वत  नदियां  पेड़  पंछी मेघ देख हर्षाते हैं
बागों में कोयल पपीहे सब मीठे बोल सुनाते हैं
झूम झूम कर मयूरा नाचे नदियां भी बल खाती है
प्रेमातुर सरितायें फिर सागर मिलन को जाती है
अथाह सिंधु ले हिलोरे छा गए आषाढ़ के बादल
सौगात खुशियों की ले आ गए आषाढ़ के बादल

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पहचान | Kavita

Similar Posts

  • मेरा देश मेरा कर्तव्य | Mera Desh Mera Kartavya

    मेरा देश मेरा कर्तव्य ( Mera Desh Mera Kartavya ) कथा है , पग – पग बलिदान की lकथा है , पथ – पथ दृढ़ता की llकिस मिट्टी से बने शूर – साहसी ?ना पाना था , ना खोना था lसंकल्प केवल देना था llमेरा देश , मेरा कर्तव्य lअब यहीं एक आवाज है ll…

  • पाषाण हृदय कैसे हो गए | Pashan Hriday

    पाषाण हृदय कैसे हो गए ( Pashan hriday kaise ho gaye )    किन सपनों ख्वाबों में खोए, क्या गहरी नींद में सो गए। दर्द दिल का जान सके ना, पाषाण हृदय कैसे हो गए। पहले पूछते रहते हमसे, तुम हाल-चाल सब जानते। मन की पीर ह्रदय वेदना, शब्दों की भाषा पहचानते। सब की खुशियों…

  • विरह | Poem in Hindi on Virah

    विरह ( Virah )    नयन सुख ले लेने दो प्रियतम तुम जाने से पहले। अधर रस पान करा दो सूरज उग जाने से पहले। सुबह से वही दोपहरी रात कटवावन लागेगी जिया की प्यास बुझा दो मेरी, तुम जाने से पहले। विरह की बात बताऊं, सूना सूना जग लागे है। बहे जब जब पुरवाई,…

  • नयी रोशनी

    नयी रोशनी अंधेरों की बाहों से छूटकर आई है,एक उम्मीद की किरन जो जगमगाई है।थमी थी जो राहें, अब चल पड़ी हैं,दिलों में नयी रोशनी जो घर बसाई है। खामोशियों की परतें अब पिघलने लगीं,अधूरी सी कहानियां अब संवरने लगीं।हर कोना जो सूना था, वो चमक गया,नयी सुबह की आहट दिल को छूने लगी। दिकु,…

  • मैं हंसती आंखों का गहना | Kavita hansti aankhon ka

    मैं हंसती आंखों का गहना ( Main hansti aankhon ka gahana )    मैं हंसती आंखों का गहना तुम नयनों में रहती हो। धड़कनें बढ़ जाती है जब भी तुम कुछ कहती हो।   खिला खिला सा चेहरा ये तुमको पाकर महक उठा। मन का पंछी मनमौजी बन चमन पाकर चहक उठा।   बहती धारा…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *