Ashadh ke Kale Badal

आषाढ़ के काले बादल | Ashadh ke Kale Badal

आषाढ़ के काले बादल

( Ashadh ke kale badal ) 

 

चारों और छाया ये घोर ॲंधेरा,
ये प्रकृति की देखों क्या माया।
आज नीले- नीले आसमान में,
घना ही काला ये बादल छाया।।

घड़ड घड़डकर ये बादल गरजे,
बादल संग बिजली भी कड़के।
गरज रही आज बदली नभ मे,
मोर पपीहा भी बोले ये संग मे।।

इधर भी गर्जन उधर भी गर्जन,
ख़ुश है मानसून देख सब जन।
वर्षा की बूंदे लगी जब तन पर,
झूम उठा सब का यह तन मन।।

नाच रहे थें जैसे खेत खलिहान,
पशु पक्षी फ़ूल पत्ते हर इन्सान।
हर जगह छाई आज खुशहाली,
खेतों में आयेगी अब हरियाली।‌।

मूॅंग-मोठ ज्वार-बाजरा मक्का,
ये धान है इससे जीवन सबका।
सलामत रखना ईश्वर सभी को,
आषाढ़ में खिलती कलियों का।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • टूटे दिल की पीर | Toote Dil ki Peer

    टूटे दिल की पीर ( Toote dil ki peer )    टूटे दिल की पीर भला अब कौन जाने। कौन सुनेगा फरियाद दर्द भरे अफसाने। कौन जाने हाल उन बुड्ढे मां और बाप के। आने लगे औलाद को जूते अब नाप के। कौन सुनेगा किसको सुनाएं दर्द दबाए बैठे हैं। कौन जाने अश्कों के मोती…

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

  • छुट्टा पैसा और गरीब आदमी | Gareeb Aadmi

    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी ( Chutta paisa aur gareeb aadmi )    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी दोनो ही काम के हैं । बड़ी नोट, बड़ा आदमी बड़े नाम के हैं। छुट्टा पैसा को, कुछ लोग चिल्लर भी कहते है । जैसे गरीब आदमी को समझदार लोग ढिल्लर कहते है। गरीब आदमी, धनी के…

  • बापू से गुहार | Bapu se Guhar

    बापू से गुहार ( Bapu se guhar ) प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1 आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।आज के नेताओं को…

  • हक की बात | Haq ki Baat

    हक की बात ( Haq ki Baat ) पत्थर के सब देवता, पत्थर के जो लोग। होते सौरभ खुश तभी, चढ़ जाता जब भोग।। देकर जिनको आसरा, काटा अपना पेट। करने पर वो हैं तुले, मुझको मलियामेट।। टूटे सपना एक तो, होना नहीं उदास। रचे बढ़े या फिर करे, कोई नया प्रयास। अपने हक की…

  • बुजुर्ग ठंडी छांव | Buzurg Thandi Chhaon

    बुजुर्ग ठंडी छांव ( Buzurg thandi chhaon )    बगिया को महकाने वाले, प्रेम सुधा बरसाने वाले। घर में रौनक लाने वाले, संस्कार सिखलाने वाले। आओ कर ले उनका वंदन लाड प्यार दुलार जो देते, जीवन को संवार वो देते। कदम कदम पे बने सहारा, खुशियों का उपहार जो देते। आओ कर ले उनका वंदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *