Sanyukt Parivar

संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

संयुक्त परिवार हमारा

( Sanyukt parivar hamara ) 

 

बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा,
संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा।
तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा,
ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।।

करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा,
दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा।
दादा और दादी का घर में रहता सदैव पहरा,
जिनकें आशीर्वाद से मिलता सभी को मेवा।।

चारो और है रौनक गूंजें बच्चे की किलकारी,
सुख दुःख में रहते है संग चाचू चाची हमारी।
सिखते है कई अनुभव और मिलते सुविचार,
परिवार से ख़ुशी‌ मिलती व ताकत ढ़ेर सारी।।

सुख का अनुभव होता हमें एक साथ रहकर,
त्याग प्रेम करुणा ममता है सभी में जमकर।
ऐसे रिश्तों का समूह है हमारा प्यारा परिवार,
समाधान भी ढूंढ लेते परेशानी का मिलकर।।

जिसमें प्रेम का भरा भंडार ऐसा यह परिवार,
एक साथ पूरा-परिवार बैठकर लेता आहार।
ख़ुशी के दीप जलाते एवं सजाते घर के द्वार,
होली व दीपावली चाहे हो कोई भी त्यौहार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मनी प्लांट | Money Plant

Similar Posts

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

  • Hindi Bhasha Par Kavita | हिंदी भाषा

    हिंदी भाषा ( Hindi Bhasha )   बनाओ मिल, हिंदी को जग में महान। जगत गुरु कहलाने वाला, पंचशील फैलाने वाला। वेदों में भरा ज्ञान ।‌ बनाओ मिल हिंदी को,जग में महान।।   तुलसी सूर और मीरा बाई, कबीर नानक दादू गुसाईं। मुनियों ने किया ध्यान ।। बनाओ मिल हिंदी को जग में महान।।  …

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • यदि होता नभ का पंछी मैं | Yadi Hota Nabh ka Panchhi main

    यदि होता नभ का पंछी मैं  ( Yadi hota nabh ka panchhi main )    यदि होता नभ का पंछी मैं दूर गगन उड़ जाता, नन्हें नन्हें उड़-पंखों से गगन घूम कर आता। फुदक फुदक कर खुशियों मन से चीं- चीं चूं- चूं गाता ऊपर नीचे कभी झुण्ड में उड़ता ही रह जाता। कोई आता…

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • राम नाम का वृक्ष लगाओ | Ram Naam ka Vriksh

    राम नाम का वृक्ष लगाओ ( Ram naam ka vriksh lagao )    राम-नाम का वृक्ष लगाओ अपनें मन के भीतर, साफ स्वच्छ मन को रखों और प्यारा दो उत्तर। जन्म मरण तो अटल है सत्य कोई इससे न डर, फिर देखो यें जीवन तुम्हारा हो जाएगा बेहतर।। रहें सर्वदा सच के साथ चाहें कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *