अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं

अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं

अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं

अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं
दूर जब भी हम जाने लगते हैं

बातों में मुस्कराने लगते हैं
हम उन्हीं के दीवाने लगते हैं

जब कभी मिलते हैं सनम मुझसे
तो अदा से रिझाने लगते हैं

बात जिस दिन भी हो जाये उनसे
दिन वही बस सुहाने लगते हैं

याद आती है जब कभी उनकी
प्यार के गीत गाने लगते हैं

दिल बहल जाता है हमारा भी
खुद को जब वो सजाने लगते हैं

जब भी देखा उदास है मुझको
किस्से अपने सुनाने लगते हैं

छेड़ कर तार वो मेरे दिल के
धड़कनें ही बढ़ाने लगते हैं

प्यार ये कम न हो प्रखर अपना
हारी बाजी जिताने लगते हैं

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दिल को राहत है इस बहाने से

    दिल को राहत है इस बहाने से तेरी ग़ज़लों को गुनगुनाने सेदिल को राहत है इस बहाने से दिल में कितने ही उठ गये तूफांइक ज़रा उनके मुस्कुराने से लुत्फ़ आने लगा है अब मुझकोनाज़ नखरे तेरे उठाने से प्यार के सिक्के हैं बहुत मुझ पररोज़ लूटा करो खज़ाने से ढह गया है महल उमीदों…

  • प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार

    प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार ( 2222 2222 222 )निर्मल गंगा सी धारा तुम बहती होशबनम के मोती जैसी तुम लगती हो चंद्रप्रभा रातों की सुंदरता में तुमआँचल बन कर फैली नभ में दिखती हो यूँ लगता है जैसे ऊँचे परबत सेकल-कल करती झरने जैसी बहती हो फूलों की कोमल पंखुड़ियों के जैसेभँवरे की प्रीती की…

  • घर आबाद रखना | Ghar Aabaad Rakhna

    घर आबाद रखना मुसलसल दिल को अपने शाद रखनामेरी यादों से घर आबाद रखना गुज़ारी है ग़मों में यूँ भी हँसकरमुझे है प्यार की मरजाद रखना मिलेंगे हम ख़ुशी से फिर यहीं परलबों पर बस यही फ़रियाद रखना वफ़ा के फूल ख़ुद खिलते रहेंगेसदा देते इन्हें तुम खाद रखना बहारें दे रहीं हैं दस्तकें फिरसनम…

  • बहकी-बहकी सी | Ghazal Behki Behki Si

    बहकी-बहकी सी ( Behki Behki Si ) बहकी-बहकी सी वो रहती तो है कब से, मन ही मन में कुछ वो कहती तो है कब से ! चल रहा है क्या ना जाने दिल में उसके, बन शिला सी सब वो सहती तो है कब से ! राज कुछ तो है छुपा दिल में दबाये,…

  • जान से प्यारा वतन | Jaan se Pyara Watan

    जान से प्यारा वतन ( Jaan se pyara watan )   मुझे तो जान से प्यारा वतन है ? हसीं उल्फ़त भरा मेरा चमन है लड़े हैं दुश्मनों से सबकी खातिर कि मेरा सैनिको को ही नमन है बहारों में बहे जिसकी मुहब्बत हमारा मुल्क वो देखो फ़बन है कहीं होगी अदावत, तल्ख़ बातें मुहब्बत…

  • बेहाल हर घड़ी | Behal har Ghadi

    बेहाल हर घड़ी ( Behal har ghadi )   बेहाल हर घड़ी बड़ी बेचैन जान है ये इश्क जानिए कि कड़ा इम्तिहान है। हैं मस अले तमाम ख़फा तिस पे वो हुए सर पर उठा के रखा हुआ आसमान है। सब मानते वो शख़्स नहीं ठीक है मगर हर दिल अज़ीज़ यूं है के मीठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *