अस्मत | Asmat

अस्मत

( Asmat )

हर तरफ एक कोहराम मचा है,
लगता है हर दिल में आग लगा है।

नरभक्षी जैसे झपट रहे एक दूसरे पर,
मानो इंसान के अंदर का जानवर जगा है।

सभी शामिल हो गए फरेबी भीड़ में,
अब किसी का साफ नहीं गिरेबान बचा है।

अपने ही अपनों का हक़ खाने लगा है,
दिलों में साजिशों का मकां आलीशान बना है।

हाल तक पूछने की फुर्सत नहीं होती अब,
मगर हर घर दुश्मनी का दस्तरखान सजा है।

तहफ़्फ़ुज़ का एहसास तो रहा ही नहीं बाकी,
अब हर रास्ते पर इंसान रूपी शैतान खड़ा है।

हर गली नुक्कड़ पर लुट रही अस्मत नारी की,
आजकल इन्हीं खबरें से अखबार भरा है

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

हाँ की दावत | Haan ki Dawat

Similar Posts

  • मंज़िल की जुस्तुजू | Manzil ki Justuju

    मंज़िल की जुस्तुजू ( Manzil ki Justuju ) मंज़िल की जुस्तुजू थी मैं लेकिन भटक गयामैं शहरे दिल को ढूँढने यूँ दूर तक गया आहट जो आने की मिली मुखड़ा चमक गयादिल याद कर के जल्वों को तेरे धड़क गया रिश्तों का ये पहाड़ ज़रा क्या दरक गयानाराज़ हो वो ख़त मेरे दर पर पटक…

  • अगर इज़ाज़त हो | Agar Ijazat Ho

    अगर इज़ाज़त हो ( Agar ijazat ho )  जुबाँ को नज़्म बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ठहर मैं होश आ लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ चमन ग़लीज़ बड़ा आँधियों ने कर डाला इसे मैं पाक़ बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ हमें मिले न अगर मुश्किलें डगर क्या वो? हवा से हाँथ मिला लूँ अगर…

  • बाहों में जब वो आएंगे | Bahon Mein Jab

    बाहों में जब वो आएंगे ( Bahon mein jab bahon woh aayenge ) बाहों में जब वो आएंगे।ग़म ख़ुशियों में ढल जाएंगे। याद उन्हें जब आएंगे हम।मन ही मन वो मुस्काएंगे। अ़र्ज़ -ए-तमन्ना पर वो हमारी।ग़ौर कभी तो फ़रमाएंगे। रह-रह कर यूं दिल वो हमारा।देखें कब तक तड़पाएंगे। इक दिन ऐसा भी आएगा।गीत हमारे सब…

  • देख लो | Dekh Lo

    देख लो जश्न अपनी हार का इन महफ़िलों में देख लोज़ाम टकराते हुए इन अफ़सरों में देख लो चीख कितना यह रहे अधिकार को तेरे लिएअब ठहर कर आप इनकी नीतियों में देख लो ये उपासक प्रेम के कितने बड़े है क्या कहूँआज इनपे आप उठती उँगलियों में देख लो लूटकर ये अस्मते खूँ की…

  • अपनी आँखों में आसूँ खुशी के

    अपनी आँखों में आसूँ खुशी के अपनी आँखों में आसूँ खुशी केस्वप्न सच हो गये ज़िन्दगी के उनके आते ही आयीं बहारेंलौट आये हैं दिन आशिकी के कुछ तो मजबूरियां होगीं उनकीपास जाते न यूँ वो किसी के बात क्या है जो तू डर रहा हैतूने देखे हैं दिन बेबसी के जिन बहारों का मौसम…

  • एक सखी नेक सखी चाहिये

    एक सखी नेक सखी चाहिये एक सखी नेक सखी चाहियेव्यस्त व मदमस्त सखी चाहिये पेश सदा प्रेम से आये तथाकर्म से आदर्श सखी चाहिये सर्व गुणों से न हो संपन्न परमन से जो हो श्रेष्ठ सखी चाहिये फल से पेड़ सी समृद्ध औ’नम्र व प्रेमाळ सखी चाहिये धीर व गंभीर चरित्रवान औ’शांत व गुणवान सखी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *