Astitv

अस्तित्व | Astitv

अस्तित्व

( Astitv ) 

 

समाज ही होने लगे जब संस्कार विहीन
तब सभ्यता की बातें रह जाती हैं कल्पना मात्र ही
सत्य दब जाता है झूठ के बोझ तले
अवरुद्ध हो जाते हैं सफलता के मार्ग

चल उठता है सिर्फ
दोषा रोपण का क्रम एक दूसरे के प्रति
मर जाती है भावनाएं आपसी
खत्म हो जाते हैं आदर, लिहाज, सम्मान सभी

स्वयं की व्यक्तिगत सोच और कर्म ही
रहते हैं हावी व्यक्तित्व पर
आदमी समझता ही नहीं किसी को
और नहीं खुद को समझा पता है किसी को

शांत झील की सतह के नीचे
मचा रहता है तांडव नृत्य
कोई किसी से संतुष्ट हो ही नहीं पता
आंतरिक भंवर जाल से उबरना नहीं होता

बीज से ही जन्म होता है वृक्ष और फल का
भूमि का उपजाऊ पन व्यर्थ है
यदि बीज ही नपुंसक हो तो
तब हरियाली का अस्तित्व भी बंजर ही होगा

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अनुसरण | Anusaran

Similar Posts

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • देखते देखते सब बदल जाएगा | Dekhte Dekhte

    देखते देखते सब बदल जाएगा  ( Dekhte dekhte sab badal jayega )    आज का हर समय कल कहलाएगा देखते देखते सब बदल जाएगा। कभी वक्त तो कभी हालात जिंदगी में ना फिर ये कल आयेगा। ना तू डर हो निडर चल कदम दो कदम ले तजुर्बा सभी से ना ये पल आएगा। जीवन डगर…

  • वाह रे अभिनेता महान | Kavita Wah re Abhineta Mahan

    वाह रे अभिनेता महान ( Wah re abhineta mahan )    बड़े-बड़े अदाकारा बड़े-बड़े अभिनेता कर रहे विज्ञापन पियो कोकोकोला और खेलो रम्मी समय नष्ट करने मस्तिष्क में बसा है एक मायाजाल चकित भ्रमित रहा उम्र का नहीं ख्याल माता पिता के बैलेंस धीरे-धीरे खत्म करा बच्चे डूब गए इसमें उम्र गुजार देते है वह…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • इश्क दर्द है | Ishq Dard Hai

    इश्क दर्द है  ( Ishq Dard Hai )   इश्क दर्द है इश्क जवानी है इश्क में हो रहा …. पानी-पानी है इश्क जान है इश्क जहान है इश्क महसूस करो तो इश्वर, अल्लाह, भगवान है इश्क न काला है इश्क न गोरा है इश्क में ………. ने बेदर्दी से खुद को पाला है इश्क…

  • बारिश की बूंदें

    बारिश की बूंदें     ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें बरसा था मुझ पर तुम्हारा प्यार जैसे   मिट गईं खलिश मिट गईं दूरियां एहसासों से मेरे कर गई साजिशें ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें   भीगे भीगे से शिकवे भीगी भीगी शिकायत आंसुओं से मेरे कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *