हाय री सरकार !

हाय री सरकार | Hi Ri Sarkar

हाय री सरकार

( Hi Ri Sarkar ) 

 

सड़क पर

 निकल पड़ी है

 नौजवानों की एक भीड़

बेतहासा

बन्द मुठ्ठी,

इन्कलाब जिन्दाबाद

 के नारों के साथ.

 सामने खड़ी है

एक फौज

मुकम्मल चौराहे पर

 हाथ में लिए

लाठी – डन्डे, आँसू गोले

और

 गोलियों से भरी बन्दूकें

 चलाने के लिए

मुरझाये चेहरे वाले

 नौजवानों पर.

 

चलाते रहो

लाठी डन्डे, आँसू गोले

 और गोलियाँ

कभी तो खत्म होंगी

लेकिन, याद रखना

 तुम्हारी जगह होगी

सीखचों के उस पार

हाय री सरकार…!

 

डिगरियाँ

रह गई

कागज का मात्र एक टुकड़ा

घिस गई

एड़ियाँ

 रोजगार के लिए

चक्कर लगाते लगाते.

 जो डिगरियाँ

हाँसिल की थी

बूढ़े, बीमार माँ – बाप की सेवा

 बहन की शादी

और

एक सुन्दर बीबी के साथ

एक छोटा सा

 घर बसाने के लिए.

 

काश

 काश तुम दे सकते

 इन दो हाँथों को काम

 ये हाँथ,

गुंजायते कल कारखानों को

ये हाँथ,

भर देते अन्न के गोदामों को

 ये हाँथ,

 फोड़ देती दुश्मन की उन आंखों को

जो घूर रही है

सीमा के उस पार से.

 

लेखक – आर.डी. यादव

सप्रति उपाध्यक्ष अ.भा.किसान सभा

प्रतापगढ़ इकाई (उत्तरप्रदेश)

यह भी पढ़ें :

इन्द्र का दर्प | Kavita

Similar Posts

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • पातुक | Patuk par Kavita

    पातुक ( Patuk )    नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को कचरा बिननें वाले ने उठाकर रखा अपनी पीठ पीछे लदे प्लास्टिक के झोले में तो सभी बोतल पव्वे ठहाके लगाकर हँसने लगे एक पव्वा कहने लगा देखो… देखो… ये है नशेड़ी आदमी की औकात जिसको लांघकर व लताड़कर निकल…

  • तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें | Lambi Kavita

    तुम्हारे संतान सदैव सुखी रहें ( Tumhare santan sadaib sukhi rahe )   सभ्यता और संस्कृति के समन्वित सड़क पर निकल पड़ा हूँ शोध के लिए झाड़ियों से छिल गयी है देह थक गये हैं पाँव कुछ पहाड़ों को पार कर सफर में ठहरी है आत्मा बोध के लिए बरगद के नीचे बैठा कोई बूढ़ा…

  • संत कबीर दास | Sant Kabir Das par kavita

    संत कबीर दास ( Sant Kabir Das )     आडंबर दिखावे का, करते सदा विरोध। कबीर दास के दोहे, जनचेतना ला रहे।   अल्लाह के बंदे बने, राम के आराधक भी। संप्रदाय सद्भाव के, प्रसून खिलाते रहे।   उपदेश मन भाए, वचन राह दिखाएं। संत कबीर के दोहे, सबके मन भाते रहे।   सभी…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • राम अनुपमा | Ram Anupama

    राम अनुपमा ( Ram Anupama )   राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान जीवन आभा सहज सरल, शीर्ष वंश परिवार परंपरा । स्नेहिल दृष्टि उदार ह्रदय, वरित प्राणी जीव जंतु धरा । समता समानता भाव दर्शन, मुखमंडल नित सौम्य मुस्कान । राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान ।। तज राजसी ठाठ बाट, वनवास सहर्ष स्वीकार । निज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *