बदलाव | Badlav

बदलाव

( Badlav ) 

( 2 ) 

मतलब के निकल जाते ही
मिलने का ढंग बदल जाता है
व्यवहार बदल जाता है
पल भर मे ही ईमान बदल जाता है…

प्रेम के मिल जाते ही
फूल बदल जाता है
बदल जाती हैं भावनाएं
वह पुराना दिल बदल जाता है….

मिल जाए यदि कोई पद ऊंचा
तो स्वाभिमान बदल जाता गैर
सच्चाई का अर्थ बदल जाता है
पूजित रहा भगवान बदल जाता है….

परंपराएं हो जाती हैं रूढ़िवादी
ज्ञान का भंडार बदल जाता है
बदल जाते हैं पुराने रिश्ते। सारे
सभ्यता का आदर्श बदल जाता है……

देखकर यह कर्म भी इंसान का
जल्द ही आया हुआ वक्त भी बदल जाता है
बदलते बदलते बदल जाता है सब
वही मानव भी दानव मे बदल जाता है….

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

( 1) 

ये बदलाव जरूरी था,
बेहरूपी दुनियां से अलगाव जरूरी था,

हम बुरे थे ये सबको पता था,
पर अपने अच्छेपन से रखना लगाव जरूरी था,

बदले बस भाव थे, स्वभाव में कोई बदलाव नहीं,
फिर भी कहते सुना है सबको, इस व्यक्ति का मोल नहीं,

हम तो पल दो पल के मुसाफ़िर थे,
पर शायद वो इस बात से काफ़िर थे,

ये बदलाव जरूरी था,
बेहरूपी दुनियां से अलगाव जरूरी था।।

 

रचनाकार : योगेश किराड़ू
बीकानेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अमेरिका में यह क्या हो गया?

    अमेरिका में यह क्या हो गया? *********   एक झटके में खो दिया प्रतिष्ठा पुरानी, याद करो सन् 1489 वाली लोकतंत्र की कहानी। जार्ज वाशिंगटन ने रखी थी जिसकी नींव, जड़ें जिसकी गहरी थीं अतीव। जनतंत्र का पोषक वह! नाम पर इसके, न जाने कितने देशों को डराया धमकाया; परिवर्तन सत्ता का कराया? कालचक्र में…

  • नवरात्री के नौ दिवस | Navratri ke Nau Divas

    नवरात्रि के नौ दिवस ( Navratri ke nau divas ) नव दुर्गा नव रात्रे में माँ, तू नौ रूप में है दिखती।जन-जन की आस्था का बन केंद्र, सबके उर में है सजती।। नव रात्री के नौ दिवस माता, हम चरणों में माथ नवाते।रात रात भर कर जगराते, उर में भक्ति भाव उपजाते।। द्वितीय दिवस का…

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

  • मित्र वही | Hindi Poem on Mitra

    मित्र वही ( Mitra wahi )      मित्र वही जो खुल कर बोले हिय की बात भी मुंह पर खोले नहीं छुपाए कोई बात देता हर सुख दुख में साथ प्यार का मधुरस दिल में घोले, मित्र वही जो खुल कर बोले।   हर दुःख को वह अपना,समझे बात बड़ी हो पर ना उलझे…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) नवम दिवस भुवाल माता सबकी आँखों के तारे ।जन – जन की प्यारी भुवाल माता ।आस्था की आधार भुवाल माता ।सबके ह्रदय में करती वास माता ।सचमुच माता का दर्शन क्रान्त हैं ।चिन्तन माता का निभ्रान्त हैं ।सबके सपनों की आकार माता ।आस्था पर ज्योति उभारती माता।सत्य – शोध में…

  • अमेरिका को झटका | Kavita

    अमेरिका को झटका ! ( America ko jhatka ) ***** ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका को झटका दिया है, ईरान पर पुनः प्रतिबंध की अमेरिकी प्रस्ताव खारिज कर दिया है। विदेशी अखबारों ने इसे हेडलाइंस बनाया है, इन देशों ने अमेरिकी दादागिरी को आईना दिखाया है। 2003 के इराक युद्ध के बाद, यह सबसे साहसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *