बदले जमाने इस तरह | Badle Zamane

बदले जमाने इस तरह

( Badle Zamane is tarah ) 

 

जब मुख़ालिफ़ कैफ़ियत बदले ज़माने इस तरह,

अब लगे है लोग ताकत आज़माने इस तरह।

 

इस तसादुम का शबब लग्ज़िश हो या नाराज़गी

कुछ मुहज़्ज़ब चल दिए उनको सताने इस तरह।

 

पर नहीं, यह ताकते परवाज़ ही है लाज़िमी,

उड़ रहे ऊंचाइयों के वो दीवाने इस तरह।

 

यह उदासी हर कदम मौजूद ,आंखें बोलती

आजकल वो फिर लगे हैं मुस्कुराने इस तरह।

 

पैर का फैलाव चादर से अधिक क्यों ही करें,

लुट गए हैं जाने कितने आशियाने इस तरह।

 

नफरतों से इश्क की नाराज़गी की प्यार से,

चल रहे हैं बख़्त कितने कारखाने इस तरह।

 

दूर वो ही हो गए जो दूर थे मुझसे सदा,

आते हैं वो ख़्वाब में फिर हक़ जताने इस तरह।

 

है नहीं बाबत ज़रूरी जब दिलों की बात हो,

धड़कने हैं धड़कनों के कैदखाने इस तरह।

 

रूठने से ही अगर मसलें सभी हो जाये हल,

हम कभी जाते नहीं ‘याशी’ मनाने इस तरह।

 

Suman Singh

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

 

यह भी पढ़ें :-

गलतफ़हमी रही हरदम | Galatfehmi Shayari

Similar Posts

  • क़यामत कम नहीं होती | Qayamat Kam Nahi Hoti

    क़यामत कम नहीं होती ( Qayamat Kam Nahi Hoti ) निकलते जब वो सज-धज के तो आफ़त कम नहीं होतीजिगर पर तीर चलते हैं क़यामत कम नहीं होती मुहब्बत बाँटिए जग में ये बरकत कम नहीं होतीमिले ख़ुशियाँ ज़माने को मसर्रत कम नहीं होती कहाँ आता किसी को अब सलीक़े से यहाँ चलनाचले हम ग़र…

  • वो ख़ुद मुस्कुरा दी

    वो ख़ुद मुस्कुरा दी हिमाकत पे अपनी वो ख़ुद मुस्कुरा दीकिसी की ख़ता की किसी को सज़ा दी मुझे हौसला जब नहीं हो रहा थाउसी ने इशारों से हिम्मत बढ़ा दी मुझे फ़ैसला यूँ बदलना पड़ा थाशिकायत की उसने झड़ी सी लगा दी मैं औरों से तरजीह दूँ क्यों न उसकोमेरी साईं क़िस्मत थी उसने…

  • उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

    उनके होंठों पे थी हंसी कल शब उनके होंठों पे थी हंसी कल शब।रोशनी सी थी तीरगी कल शब। चांद उतरा था अपने आंगन में।हम पे बरसी थी चांदनी कल शब। कुछ क़दम भी हमारे बहके थे।कुछ हवा भी थी मधभरी कल शब। जो भी कहना था कह दिया उनसे।आ गई काम मयकशी कल शब।…

  • काशाना मंज़ूर हुआ

    काशाना मंज़ूर हुआ तेरे दिल का अब हमको हर काशाना मंज़ूर हुआतेरी ज़ुल्फ़ों के साये में मर जाना मंज़ूर हुआ उठने लगीं हैं काली घटायें छलके हैं जाम-ओ-साग़रऐसे आलम में तुझको भी बलखाना मंज़ूर हुआ महकी महकी गुलमेंहदी है चाँद सितारे भी रौशनऐसे मौसम में उनको भी तरसाना मंज़ूर हुआ लहराते हैं ज़ुल्फें हमदम हर…

  • ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा

    ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा ज़िंदगी में फूल को जो भी सताएगाज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा तू डराना चाहता है मौत को प्यारेये बता तू मौत को कैसे डराएगा बावली सी हो गयी मैं जानकर ये कीआज बेटा शौक से खाना पकाएगा मानता हूं तू बहुत नाराज़ है लेकिनभाई के बिन जश्न तू…

  • मेरे आस पास में | Mere aas Paas me

    मेरे आस पास में ( Mere aas paas me )    कोई नादान हो रहा है मेरे आस पास में, उम्मीदों को बो रहा है मेरे आस पास में। बारिशों से कहिए कि पूरा झूम के बरसें, कोई ख़्वाब धो रहा है मेरे आस पास में। वो ज़माने भर के सैंकड़ों भंडार छोड़ के, हसरतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *