नये रंग भरने वाला था

नये रंग भरने वाला था | Ghazal Naye Rang

नये रंग भरने वाला था

( Naye Rang Bharne Wala Tha )

हमारा जाम मुहब्बत से भरने वाला था
कोई उमीद की हद से गुज़रने वाला था

जवाब उस से मुहब्बत का किस तरह मिलता
वो गुफ़्तगू भी सवालों में करने वाला था

ये एक बात ही ज़ाहिर है उसकी आंँखों से
ज़रा सी देर में सब कुछ बिखरने वाला था

समझ में आ गई गहराई मेरी बातों की
वो अपनी बात से वर्ना मुकरने वाला था

बहुत खली है ज़माने को बात इतनी सी
कोई ग़रीब मुक़द्दर संवरने वाला था

उसी के पीछे पड़े हैं सितम ज़माने के
जो लेके प्यार का पैकर उतरने वाला था

चला है वोही चराग़ – ए – वफ़ा जलाने को
मिज़ाज जिसका हवाओं से डरने वाला था

बचा हूँ इस लिए झुकना था मेरी आदत में
वो तीर मेरे ही सर से गुज़रने वाला था

गया है रूठ के मुझ से वही बशर साग़र
जो अंजुमन में नये रंग भरने वाला था

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

साये चले | Ghazal Saaye Chale

Similar Posts

  • परिवार अपना | Parivaar Apna

    परिवार अपना ( Parivaar Apna ) जहाँ से निराला है परिवार अपनाइसी पे लुटाता रहूँ प्यार अपना कदम बेटियों के पड़े घर हमारेमहकने लगा है ये संसार अपना ये बेटे बहू कब हुए है किसी केजो इनपे जताऊँ मैं अधिकार अपना मजे से कटी ज़िन्दगी भी हमारीचला संग मेरे जो दिलदार अपना करूँ मैं दुआएं…

  • वो घूंघट पट खोल रहा है

    वो घूंघट पट खोल रहा है वो घूंघट पट खोल रहा हैतन-मन मेरा डोल रहा है आजा,आजा,आजा,आजामन का पंछी बोल रहा है अपने नग़मों से वो मेरेकानों में रस घोल रहा है पाप समझता था जो इसकोवो भी अब कम तोल रहा है मेरे घर की बर्बादी मेंअपनों का भी रोल रहा है लगते हैं…

  • दर्द में भी मुस्कराना चाहिए

    दर्द में भी मुस्कराना चाहिए हर खुशी को गुन गुनाना चाहिएदर्द में भी मुस्कराना चाहिए जो पड़ी बंजर हमारी भूमि हैअब वहां फसलें उगाना चाहिए तुम नहीं भागो नगर की ओर अबगाँव में मिलकर सजाना चाहिए खोखले हो जाये न रिश्ते सभीयार उनको भी बचाना चाहिए साथ मिलके खाई थी उसने कसमयाद अब उसको दिलाना…

  • उदास हुआ | Udaas Hua

    उदास हुआ ( Udaas Hua )   जब तेरे प्यार से उदास हुआ लग के दीवार से उदास हुआ इससे पहले तो ठीक ठाक था मैं बार इतवार से उदास हुआ बेवफाओं का ख़ैर क्या शिकवा इक वफादार से उदास हुआ कोई उसको हंसा नहीं सकता शख्स जो यार से उदास हुआ किसको भाई नही…

  • ह़ाजत तुम्हारी | Ghazal Hajat Tumhari

    ह़ाजत तुम्हारी ( Hajat Tumhari ) मयस्सर हो गर हमको उल्फ़त तुम्हारी। करेंं हर घड़ी दिल से मिदह़त तुम्हारी। न छूटेगी अब हमसे संगत तुम्हारी। हमें हर क़दम पर है ह़ाजत तुम्हारी। हमारी शिकस्ता सी इस अन्जुमन में। मसर्रत की बाइ़स है शिरकत तुम्हारी। जहां भर की दौलत का हम क्या करें,जब। ख़ुशी दिल को…

  • ऐ मुहब्बत | Ghazal Aye Muhabbat

    ऐ मुहब्बत ( Aye Muhabbat ) ऐ मुहब्बत ! तिरा जवाब नहीं , तुमने किसको किया खराब नहीं ! हिज़्र, ऑंसू, फ़रेब, मक़्क़ारी, तुझमें शामिल है क्या अज़ाब नहीं ! तेरे कूंचे में ऐ मुहब्बत सुन, खार ही खार हैं गुलाब नहीं । एक धोखा है तेरी रानाई, अस्ल में तुझमें आबो ताब नहीं ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *