Bachkar rahana

बचकर रहना | Bachkar Rahana

बचकर रहना

( Bachkar rahana )

 

फ़िज़ा की हवाओं में
जहर है घुला हुआ
सांस भी लेना तो संभलकर
फिसलन भरे हैं रास्ते
कदम भी रखना तो संभलकर

नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी
जबान पर शराफत है मगर
मुश्किल है किसी पर यकीन करना
चाहते हो यदि बचकर रहना, तब
रिश्ते में बंधना तो संभलकर

बूंद भर भी नहीं भीतर
स्वाभिमान मगर हिमालय है
अपने अहम को रखना बचाकर
आवेश मे आना भी तो संभलकर

उन्हे फिक्र नहीं उनकी
उठाए जा चुके हैं महफ़िल से कई
तुम्हें तो पता है कीमत तुम्हारी
देना हि पड़े जवाब तो संभलकर

कीमत नहीं वक्त या जबान की उनके
पता है तुम्हे अहमियत तुम्हारी
लगानी होगी कीमत तुम्हे खुद ही अपनी
खड़े हो अगर बाजार मे तो संभलकर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अटल नियम | Atal Niyam

Similar Posts

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

  • अक्सर छूट जाता है | Aksar Chhoot Jata hai

    अक्सर छूट जाता है ( Aksar Chhoot Jata hai )    वो एहसास जो होता है अस्तित्व की गहराइयों में उलझनों को झकझोर के भी बात नहीं बनी कुछ तो बिखर गया कहीं दिल की गहराइयों में एहसासों को मरते देखा है अपने अंतर्मन में । वो कल भी नहीं जानते थे वो आज भी…

  • आओ सीखें | Kavita Aao Shikhe

    आओ सीखें ( Aao Shikhe ) आओ सीखे फूलो से काटों के संग भी रहना तोड़ अगर उसको ले कोई तो उसे कुछ न कहना आओ सीखे पेड़ो से दूसरो के लिए जीना दूसरों को जीवन दे कर के खुद जहर हवा का पीना आओ सीखे सूरज से सदा चमकते रहना चाहे जो हो परिस्थित…

  • संभव हो तो | Kavita Sambhav ho to

    संभव हो तो ( Sambhav ho to )   संम्भव हो तो कुछ बातों पे, मेरे मन की करना। सूर्ख रंग के परिधान पर तुम,कमरबन्द पहना।   लट घुघरालें एक छोड़ कर, जूडें को कस लेना, लाल महावर भरी पैजनी,थम थम करके चलना।   काजल की रेखा कुछ ऐसी, जैसी लगे कटारी। बिदिया चमकें ऐसे…

  • लाल रंग | Laal Rang par Kavita

    लाल रंग ( Laal rang )   लाल रंग रक्त वर्ण होता वीरों की वीरता दर्शाता है धन वैभव सम्मान दिलाता लक्ष्मीजी को भाता है स्वाभिमान भाव दमके शौर्य पराक्रम रणवीरो का लाल रंग साहस सूचक लाल ध्वजा धरें वीरों का सौभाग्य सिंदूर से बढ़ता लाली बन मुस्काता है रामभक्त हनुमान भाए तन पर सिंदूर…

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *