बेटी मेरी परछाई | Beti Meri Parchai

बेटी मेरी परछाई

( Beti Meri Parchai )

नन्ही बिटिया जब घर आई,
खुशियों की गूंजी शहनाई,
सब ने बोला देखो मुखड़ा,
ये तो है माँ की परछाई,

भोली सूरत, चंचल आँखें,
जैसे बादल से चंदा झाँके,
नीद मे उसने ली अँगड़ाई,
सचमुच, बेटी मेरी परछाई,

किलकारी जब वो लेती है,
जैसे मुझसे वो कहती है,
मै बस तेरे लिए ही आई,
सचमुच, बेटी मेरी परछाई,

टुकटुक देखे जब आँखों से,
मै जकड़ूँ उसको बाहों से,
कितनी प्यारी सौगत है पाई,
सचमुच, बेटी मेरी परछाई।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • आधार | Aadhaar

    आधार ( Aadhaar )    मिले हुए संस्कार ही करते हैं वैचारिक सृजन सोच मे संगत का प्रभाव भी संभावित है किंतु ,यदि पृष्ठभूमि भी सुदृढ़ हो तो बारिश की बूंदें गिरकर भी बह जाती हैं जीवन की नींव मजबूत होनी चाहिए तात्कालिक हवाएं डालियों को झुका भले दें दरख़्त को उखाड़ पाना सम्भव नही…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

  • पिता | Pita ke Upar Kavita

    पिता ( Pita )  ( 4 ) पिता एक उम्मीद है एक आस है , परिवार की हिम्मत और विश्वास है । बाहर से सख्त अंदर से नर्म है, उनके दिल में दफन कई मर्म है। पिता संघर्ष के आंधियों में हौसलों की दीवार है, परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है। बचपन में…

  • मौन बोलता है | Poem maun bolata hai

    मौन बोलता है ( Maun bolata hai )   कभी-कभी एक चुप्पी भी बवाल खड़ा कर देती है। छोटी सी होती बात मगर मामला बड़ा कर देती है।   मौन कहीं कोई लेखनी अनकहे शब्द कह जाती है । जो गिरि गिराए ना गिरते प्राचीर दीवारें ढह जाती है।   मौन अचूक अस्त्र मानो धनुष…

  • आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Kavita aao milkar ped lagaye

    आओ मिलकर पेड़ लगाएं ( Aao milkar ped lagaye )   आओं सभी मिल कर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को साफ़ स्वच्छ बनाएं। पेड़ों से ही मिलती है ऑक्सीजन, जिससे जीवित है जीव और जन।। पढ़ा है मैने पर्यावरण एवं विज्ञान, वृक्षों के बिना नही कोई मुस्कान। आओ मिलकर लगाओ सब वृक्ष, अब यही रखना सभी…

  • छोटा सा बस्ता | Kavita Chhota sa Basta

    छोटा सा बस्ता ( Chhota sa Basta )   मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मांँ मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे बस्ता दिला दे मांँ,बस्ता दिला दे बस्ता ले जाऊंगी मैं स्कूल जाऊंगी मां मुझे छोटा सा बस्ता दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला दे मां मुझे छोटा सा पेन दिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *