बेटियों को मजबूर नहीं मजबूत बनाइए

बेटियों को मजबूर नहीं मजबूत बनाइए

बेटियों को मजबूर नहीं मजबूत बनाइए

 

क्या हम वही हैं

जो हमें होना चाहिए  ?

जब हमारे अंदर इंसानियथत ही नहीं

तो क्या हमें जीना चाहिए   ?

 

आज के परिवेश में

इस प्रश्न पर सोचिए और विचारिए  !

बड़ा अहम सवाल है

केवल दांत मत चियारिए !

 

बेटियाँ केवल मेरी और आपकी ही नहीं ,

इस सभ्य समाज की बहुमूल्य धरोहर हैं ,

केवल नारे मत लगाइए

इनको बचाइए |

 

ये हमारी संस्कृति व सभ्यता की ताज हैं ,

मान मर्यादा व माता पिता की लाज हैं ,

ये सदियों से गुलामी के पिंजरे में बंद थीं ,

इन्हें अब कैद मत कीजिये |

 

ये तितलियाँ हैं —-

इन्हें आजाद होकर उड़ने दीजिए  ,

ऊँची -ऊँची उड़ान भरने दीजिए  ,

 

पंख इन्हें मिले हैं

तो इनकी उड़ान में

रूकावट मत बनिए |

 

ये दुनियाँ के हर दुख सहती हैं ,

पर मुंह से कुछ नहीं कहतीं हैं |

अपनी हदों में रहकर

हर काम को करती हैं  |

 

दो परिवारों को जोड़ने में पूल का काम करतीं हैं

दोनों तरफ का भार खुद उठाती हैं |

आप अपने फर्ज़ को निभाइए ,

इन पर रहम मत खाइए |

 

ये अबला नहीं हैं ,

दरिन्दों के लिए बला हैं

सभ्य समाज के लिए सुंदर बाला हैं |

 

अब समय आ गया है ,

जंगली खूंखार भेड़ियों से टकराने का |

उन्हें जड़ से मिटाने का |

 

इसलिए —

बेटियों को मजबूर नहीं ,

मजबूत बनाइए |

 

✒

लेखक :– एम. एस. अंसारी (शिक्षक)

गार्डन रीच रोड़
कोलकाता -24 ( पश्चिम बंगाल )

यह भी पढ़ें : 

ये घर की शान है!

Similar Posts

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • प्रियतम तुमको प्राण पुकारें | Priyatam Tumko

    प्रियतम! तुमको प्राण पुकारें ( Priyatam tumko pran pukare )    अंतस्तल की आकुलता को देख रहे हैं नभ के तारे। निविड़ निशा की नीरवता में, प्रियतम तुमको प्राण पुकारे। सब कुछ सूना सा लगता है। प्रतिपल व्यथा भाव जगता है। कोई दस्यु सदृश ठगता है। रोम रोम कंपित हो जाता, किसी अनागत भय के…

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • क्रोध के अतिरेक से बचें | Poem on anger in Hindi

    क्रोध के अतिरेक से बचें गुस्सा हर किसी को आता है, यह स्वाभाविक भी है- लेकिन क्या आपको पता है ? यदि आप गुस्सा प्रकट नहीं करते, तो खतरे से हैं खेलते ! गुस्सा आए तो झट करें इजहार, वरना पड़ जाएंगे बीमार । पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने खुलासा किया है- ज्यादा देर तक न दबाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *