Bewafa jamane ko

बेवफा जमाने को | Bewafa jamane ko

बेवफा जमाने को

( Bewafa jamane ko )

 

न गुनगुनाया करो, तुम मेरे फसाने को।
याद जब मेरी नहीं ,बेबफा जमाने को।।

 

अपना बस्ता वो खिलौने, वहीं पे बेच दिए
घर से निकला था इकरोज़,जब कमाने को।

 

है अजीब शहर ,यहाँ पर मत आना
यहाँ न राह कोई घर को लौट जाने को।।

 

उसने मेहनत से, गोदाम सारे भर डाले
जिसके बच्चे तरस रहे हैं, चार दाने को।।

 

अब तल्ख उससे मैं नहीं रूठा
पता है वो नहीं आता, कभी मनाने को।।

 

यहाँ तो सबके पास, इक नयी कहानी है
सुनेगा कौन “चंचल”, तेरे तराने को।।

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

किनारों से पूछो | kinaro se puchho

Similar Posts

  • भ्रम | Bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति तेरी वो गति मेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है। धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है। यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से भोला है।…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • सड़क

    सड़क   पहुंच सुदूर क्षितिज धरा तक सुंदर रेखा मात्र दिखती हूं, श्याम वर्णी स्वस्थ सलोने गात दिन रात अटखेलियां खेलती हूं, पकड़ पगडंडी की राह पाया चतुर्भुज रूप चंचला आगे बढ़ती,संवरती हूं अनुपम अवतरित छटा, अव्यवस्थित पर अति आर्द्र शीत की उष्णता में तपती हूं।। अवस्थापन से हर्षातिरोक्ति हुयी कब जब मेरे कतरों की…

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • और कितना गिरेगा तू मानव | Mannav kavita

    और कितना गिरेगा तू मानव ? *****   और कितना गिरेगा तू मानव? दिन ब दिन बनते जा रहा है दानव। कभी राम कृष्ण ने जहां किया था दानवों का नाश! उसी भूमि के मानवबुद्धि का हो रहा विनाश। जहां बुद्ध ने दानवों को भी मानवी पाठ पढ़ाए थे, अष्टांगिक मार्ग पर चलना सिखाए थे।…

  • हे वीर तुम्हारी शहादत | Shahadat par Kavita

    हे वीर तुम्हारी शहादत ( Hey veer tumhari shahadat )    हे वीर तुम्हारी शहादत को ना कोई भूल पायेगा, जब तक सूरज-चांद रहेगा तू हमें याद आयेगा। भारी कष्ट उठाया तू किन्तु कभी ना लड़खड़ाया, स्वर्ण अक्षर में वो इतिहास अब लिखा जायेगा।। तीन‌ रंग का ओढ़ तिरंगा तू अपनें घर को आया, देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *