बलिदान

बलिदान | Kavita

बलिदान

( Balidan )

 

क्या है आजादी का मतलब
देश प्रेम वो मतवाले
लहू बहाया जिन वीरों ने
बलिदानी वो दीवाने

 

मातृभूमि पर मिटने वाले
डटकर लोहा लेते थे
देश भक्ति में ऐसे झूले
फांसी तक चढ़ लेते थे

 

जलियांवाला बाग साक्षी
अमर कथा उन वीरों की
वंदे मातरम कह गए जो
वीर गाथा उन रणधीरों की

 

ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर
जय हिंद का नारा था
वतन परस्तों को अपना
देश बड़ा ही प्यारा था

 

अमर सपूत भारत माता के
जोश जज्बा से पूरे भरपूर
जांबाजो का भाल चमकता
चेहरे पर था जोशीला नूर

 

आजादी की जंग में
जब उठ रही चिंगारी थी
एक अकेली नारी भी
सौ सौ पे पड़ती भारी थी

 

राष्ट्रधारा में कीर्तिमान
बस देशप्रेमी गण सकता है
बलिदानों के पावन पथ पर
बस देशभक्त बढ़ सकता है

 

क्या है आजादी का मतलब
जन मन को ये भान रहे
झंडा ऊंचा रहे हमारा
ऊंची सदा तिरंगा शान रहे

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लो आया राखी का त्यौहार | Geet

 

Similar Posts

  • दुनिया है खूबसूरत | Duniya hai Khoobasoorat

    दुनिया है खूबसूरत! ( Duniya hai khoobasoorat )   दुनिया है खूबसूरत हमें जीने नहीं आता, रूठे हुए लोगों को मनाने नहीं आता। न कोई साथ गया है और न ही जाएगा, सलीके से देखो हमें जीने नहीं आता। जरूरत पड़ेगी चार कंधों की तुम्हें भी, गर दिल मिला नहीं,हाथ मिलाने नहीं आता? जरा ठहरो…

  • बिटिया तू हो गई है अब स्यानी | Poem in Hindi on Bitiya

    बिटिया तू हो गई है अब स्यानी ( Bitiya tu ho gayi hai ab shayani )    मेरी प्यारी बिटिया रानी तू हो गई है अब स्यानी, मेरे कलेजे के टुकड़े अब न करों कोई मनमानी। समझा रहें है आपको आज आपकें नाना-नानी, हर लड़की की विधाता ऐसी लिखता है कहानी।। आपकें विवाह के खातिर…

  • नाग पंचमी | Poem Nag Panchami

    नाग पंचमी ( Nag Panchami ) गाय दुग्ध मे नहलाते नागों को नाग लोक मे, जले अग्नि मे महाभारत काल नाग यज्ञ में, रक्षा नागों की ब्राम्हण आस्तिक ने रोंक यज्ञ की, श्रावण शुक्ल पंचमी का दिन था यही विपुल, भाई बहन की है कथा इसमें बड़ी पावन, हम हर्षाते नागपंचमी कह इसे मनाते, दूं…

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

  • पड़ोसी धर्म निभाएं | Padosi par Kavita

    पड़ोसी धर्म निभाएं ( Padosi Dharm Nibhayen )   सीमेंट गारे से बनी ईंट पाथर से गढ़ी कस्बे में खड़ी ये मंदिर मस्जिद बड़ी बड़ी गिरिजा गुरुद्वारा साहिब भी नहीं इंसानियत से बड़ी सदैव काम आएंगे सर्वप्रथम आपके पड़ोसी ही उन्हें मिलिए जुलिए घड़ी घड़ी रिश्तों में बनाए रखें विनम्रता सादगी और ईमानदारी माहौल बनेगा…

  • शिक्षा

    शिक्षा ** जीवन का अंग है हर प्राणी के संग है जीने का ढंग है जरूरी है मजबूरी है बिना इसके हर जिंदगी अधूरी है। मानव को छोड़ कर सभी प्राणी अपनी संतान को जीवन की शिक्षा उड़ने तैरने शत्रु से बचने की शिक्षा फूलों से शहद बनाने की शिक्षा बिना लिपि भाषा श्यामपट्ट- और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *