जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है,
खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है।

इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती ,
जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है।

कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती
श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है

वक्तव्य कब देना,कब रुक जाना,इशारे ये ,
वक्त के पहले, बाद इशारा से समझा देती है।

विशेषता है कि जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है,
सुलझा कर समस्याओ को अनुभव देती है,

किताब जीवन पर्यन्त पढ़ने की करो कोशिश ,
मैं साकार सगुण हूँ! स्वयं चिल्लाकर बता देती है ।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ

Similar Posts

  • गजानंद जी चले | Gajanand ji Chale

    गजानंद जी चले ( Gajanand ji Chale ) गजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम। झांकी सजाओ बनाओ मोदक पकवानमूषक पर होके सवार चले गजानन जीआया बुलावा मां पार्वती कागजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम भक्तों की पड़ी भीड़ देने को विदाईआज तो सारा जग है…

  • सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

    सब मौन क्यों ? ( Sab maun kyon ) *****  गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई, डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई। कोरोना का हुआ आगमन, ताली थाली से हुआ स्वागतम! पहले शर्माया, फिर पूरी तैयारी कर आया। अब कहर ढा रहा है, दिनों-दिन रूला रहा है। बढ़ी हुई है बेकारी, चहुंओर है मारामारी। युवाओं की है…

  • Kavita Papi pet ke khatir | पापी पेट की खातिर

    पापी पेट की खातिर ( Papi pet ke khatir )   वो चिड़िया रोज सवेरे है आती करने चीं चीं चीं चीं मधुर स्वर लहरियां उसकी मेरे मीठे स्वप्न पर,भारी है पड़ती। जाग जाता हूं फटाफट उसके लिए दाना पानी रख आता हूं फुदक फुदककर है खाती कभी जलपात्र में नहाती मानो मुझे हो रिझाती…

  • ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे | China par kavita

    ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे ***** बदला लेंगे हम, छोड़ेंगे न हम। भूले हैं न हम, भूलेंगे न हम। खायी है कसम, तोड़ेंगे गर्दन। करेंगे मानमर्दन , प्रतिशोध लेंगे हम। याद है ! बात उस रात की, छिपकर किए घात की। गलवान घाटी की ! आदत ही है तुम्हारी जाति की। गीदड़ सा करते…

  • हे प्रभु राम | Kavita Hey Prabhu Ram

    हे प्रभु राम! ( Hey Prabhu Ram )   तुमको मेरे प्राण पुकारें। अंतस्तल की आकुलता को देख रहे हैं नभ के तारे। निविड़ निशा की नीरवता में, हे प्रभु! तुमको प्राण पुकारें। सब कुछ सूना सा लगता है। प्रतिपल व्यथा भाव जगता है। कोई दस्यु सदृश ठगता है। हे प्रभु राम! तुमको मेरे प्राण…

  • नवरात्रि पर्व (अश्विन )

    नवरात्रि पर्व (अश्विन ) भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।यह निश्छल ,अविरल , अपलक है ।यह सत्यं-शिवं -सुन्दरं क्षेमंकर हैं ।यह आत्म पथ फलदायी सुखकर है ।भुवाल माता का स्मरण सदा सुखदायी है ।भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।जब तक रहता है नील गगन में तारातब तक छविमान दिखता लगता प्याराजब अपने उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *