भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का
भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का
साथ दूंगा मैं हर लम्हा देश का !
भक्त हूँ मैं देख ऐसा देश का
ख़ून से सींचा वतन हर सैनिक ने
है बना तिरंगा चेहरा देश का
छोड़ कर मां बाप सब भाई बहन
हाँ निभाता सैनिक वादा देश का
लहराना तिरंगा अदू की छाती पर
गा रहा है दिल ये नगमा देश का
सरहदों पर ख़ाक कर दूंगा वरना
भूल जा दुश्मन तू रस्ता देश का
भूल जा कश्मीर का तू ख़्वाब अब
ये रहेगा मेरे हिस्सा देश का
हो बुरी नजरें सभी वो ख़ाक में
हो सदा गीता अच्छा देश का

गीता शर्मा
( हिमाचल प्रदेश )
यह भी पढ़ें :-







