वो मजदूर है

भारत की वर्तमान दुर्दशा

भारत की वर्तमान दुर्दशा

बेरोज़गारी के अंधकार में,
भटक रहे हैं युवा इस द्वार में।
सपने सब कागज़ हो गए,
संघर्ष के पल और गहरे हो गए।

महंगाई की आग बढ़ी,
हर घर की थाली सूनी पड़ी।
रोटी के लिए मेहनत हार गई,
सुकून की नींद अब दूर हो गई।

नेताओं का गिरता स्तर,
वादे बनते जुमलों का सफर।
चुनावी भाषण झूठे निकले,
जनता के सपने फिर से फिसले।

शिष्टाचार का हुआ पतन,
स्वार्थी हो गए अब शासन।
राजनीति में नैतिकता खो गई,
धन-सत्ता की भूख बढ़ गई।

ग्रामीण भारत का हाल बुरा,
शहरों में भी हाल अधूरा।
खेती-बाड़ी संकट में डूबी,
गांवों की उम्मीदें भी टूटी।

गांवों में त्रासदी छाई,
शहरों में भी हालत आई।
खेती की खुशबू खो गई,
मजदूरों की मेहनत रो गई।

शिक्षा का दीपक मंद हुआ,
नैतिकता का अस्तित्व समाप्त हुआ।
भ्रष्टाचार ने ली हर सांस,
न्याय भी हो गया अब बिन आभास।

स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी,
हर समस्या अब और बड़ी।
कौन सुने जनता की पुकार,
शासन बस खेल रहा व्यापार।

फिर भी उम्मीद का दीप जलाओ,
सपनों का भारत फिर बनाओ।
सच्चाई की लौ को तेज़ करो,
भारत का भविष्य स्वर्णिम करो।

अवनीश कुमार गुप्ता ‘निर्द्वंद’
प्रयागराज

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • माया की छाया | Maya ki Chhaya

    माया की छाया! ( Maya ki chhaya )    तृष्णा तेरी कभी बुझती नहीं है। झलक इसलिए उसकी मिलती नहीं है। निर्गुण के आगे सगुण नाचता है, क्यों आत्मा तेरी भरती नहीं है। पृथ्वी और पर्वत नचाता वही है, प्रभु से क्यों डोर तेरी बँधती नहीं है। कितनी मलिन है जन्मों से चादर, बिना पुण्य…

  • ताबूत | Kavita Taaboot

    ताबूत ( Taaboot )   गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है झटक देंगे आन पर…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

  • चूडियाँ | Kavita choodiyaan

     चूडियाँ  ( Choodiyaan )   सोलह श्रंगारों मे “चूडी” || 1.चाँद सा गोल आकार, कुछ बड़ी कुछ छोटी सी | रंगीन कुछ सतरंगी सी, कुछ पतली कुछ मोटी सी | सोने पीतल और चाँदी की, कुन्दन काँच मोती की | हांथो मे बजती खन-खन, कलाई सजाती गोरी की | सोलह श्रंगारों मे “चूडी” || 2.लाल…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस सत्य समता के तटों से उन्मुक्त धारा बहे ।भुवाल – माता को नमन हमारा ।हम सबका सम्पूर्ण समर्पण हों ।आन्तर ह्रदय विनय अनुनय हों ।मलयाचल की मधुर हवाएं ।जिधर निहारें दाएं बाएं ।सांस- सांस सुरभित शोभित बन ।जीवन का कण – कण मधुमय हो ।कल्पवृक्ष यह कामदुधामा ।यह नवरात्रि…

  • .खुद से जंग लड़ने लगा हूं | Khud se

    .खुद से जंग लड़ने लगा हूं ( Khud se jang ladne laga hoon )    मैं आज कल खुदसे जंग लड़ने लगा हूं, मैं कितना काबिल हू इसी कोशिश में खुदको आजमाने लगा हूं, काँच जैसा चमकने के लिये, बिखरने लगा, चाँद जैसा निखरने केलीये, आजकल मैं खुदसे लड़़ने लगा हूं। कामियाबी हासिल करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *