उरी विजय की गूंज

उरी विजय की गूंज

उरी विजय की गूंज

जंगलों में गूंजे थे धमाके,
भारत की सेना ने किया था हमला,
नियति की दिशा बदल दी थी,
सर्जिकल स्ट्राइक का था ऐलान।

शेर की तरह ललकारते हुए,
हमने दुश्मन को घेरा था,
उरी की धरती पर निशान छोड़ा,
शौर्य का इतिहास फिर से लिखा था।

हमारे दिलों में जज्बा था,
आत्मविश्वास से भरे थे हम,
किसी भी चुनौती से डरते नहीं,
हमेशा बढ़ते हैं, कभी नहीं थमता।

दुश्मन की नीतियाँ ढह गईं,
भारत की सेना ने दिखाया जलवा,
सर्जिकल स्ट्राइक से खोला रास्ता,
दुनिया ने देखा हमारा रौब।

यह विजय नहीं, एक संदेश था,
हमारी ताकत को समझो,
हम हर मोर्चे पर विजयी होंगे,
भारत की शक्ति को न कभी हल्के में लो।

उरी में जो आग जली थी,
उसका धुआँ आज भी महकता है,
हमारे वीर जवानों का बलिदान,
भारत का विजय फतह आज भी सच्चा है।

अवनीश कुमार गुप्ता ‘निर्द्वंद’
प्रयागराज

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • बेबाक रघुवंश बाबू | Raghuvansh Babu Par Kavita

    बेबाक रघुवंश बाबू! ( Bebaak Raghuvansh Babu )    पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश बाबू, राजनीति में चलता था उनका जादू। बेबाक थे ,बेबाक रहे, जो जी में आया वही कहे। अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते थे, ठेठ भाषा और बोली से आकर्षित करते थे। समाजवाद के बड़े पैरोकार रहे, पांच पांच बार…

  • रात ठहरी सी | Raat Thehri si

    रात ठहरी सी ( Raat thehri si )   कुछ रात ठहरी सी है ,स्याह सी,गहरी सी है धुंध को ओढ़े सी है ,कई राज  समेटे  सी है सर्द सी , जर्द सी ,सीने में अलाव लिए हुए कांपती, कंपाती सी ,दिल को हाथ में थामे सी है सांसों की हरारत से ,जमा लहू पिघलाते…

  • झरती बुंँदियों संग आखरों की जुगलबंदी

    झरती बुंँदियों संग आखरों की जुगलबंदी…   सावनी सहर का आलम गर्म चाय की प्याली और हम पसंदीदा पुस्तक का साथ नर्म – नम बूंँदों की तुकबंदी ऐसी बंदिश इस उजास में रच देती है सबसे सुहाने पल। आंँगन बुहारती बूँदें आनंद वर्षा में भिगो भावों की तपिश को शीतल कर देती है कि नई…

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • तुम मिले | Tum Mile

    तुम मिले… सब कुछ मिल गया ( Tum mile sab kuch mil gaya )    तुम मिले बहारें आई समझो सब मिल गया। चेहरों पे रौनक छाई खुशियों से खिल गया। दिल को करार आया लबों पे प्यार आया। मौसम दीवाना हुआ मन ये मेरा हरसाया। प्रेम के तराने उमड़े हृदय प्रीत की घटाएं छाई।…

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *