भारत के लाल | Bharat ke lal

भारत के लाल

( Bharat ke lal )

 

मत लूटो कोई देश की दौलत,
बल्कि नेता सुभाष बनों।
राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह,
लाला लाजपत राय बनों।

मंगल पाण्डेय, झाँसी की रानी,
ऊधम सिंह, आजाद बनों।
अशफाकउल्लाह, अवध बिहारी,
रोशन, बिस्मिल, राजेंद्र बनों।

शौर्य, पराक्रम से भरी हुई हैं,
देखो, अनंत कथाएँ।
स्वतंत्रता के उस महायज्ञ में,
कितने शीश चढ़ाए।

अमर हुए ये भारत के लाल,
सादर इनको नमन करो।
करे घुसपैठ चमन में कोई,
सीधे उसका दहन करो।

बने देश यह महाशक्ति,
थोड़ा तुम भी कष्ट सहो।
राम कहो या कहो रहीम,
जय-जय हिंदुस्तान कहो।

भारत माँ की आँखों में तू,
नमी कभी न आने देना।
दुश्मन सारे दहलें तेरा,
मिट्टी में उन्हें मिला देना।

सुनों, युवाओं देश तुम्हारा,
पूर्ण व्योम में छा जाओ।
बनकर सूरज डाली-डाली,
गुल तो नया खिला जाओ।

नदियों खून बहा है तब,
देश को मिली आजादी।
आबो-हवा पुरानी बदलो,
न भूलो पटेल, तुम गांधी।

मीठी निगाह से देखो सबको,
मजहब आड़े न आए।
इल्म-ओ-हुनर फैलाओ सबमें,
हर कोई लुफ्त उठाए।

परचम तरक्की का लहरे,
मोहब्बत की पौध लगाओ।
लहू -जिगर से सींचो इसको,
अमन का फूल खिलाओ।

कोयल, बुलबुल, सोन चिरैया,
बागों में गीत सुनाए।
जब शाम को लौटें सारे परिन्दे,
डाल बदन लचकाए।

सोए पहाड़ बर्फ के ऊपर,
आकर रात सुलाए।
नरम उँगलियों के पोरों से,
सोई तलब जगाए।

फागुन का मौसम जब आए,
बिन रंगे लौट न जाए।
अदावत रहे न कहीं किसी से,
सबको गले लगाए।

आजादी की उन राहों में,
जो फाँसी का फंदा झूले।
सब कुछ अपना दांव लगाए,
हम उनको कभी न भूलें।

किस मिट्टी के वो बने हुए थे,
क्या थे वो दीवाने।
पाते ही कुर्सी आज के नेता,
लगते घर चमकाने।

 

Ramakesh

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अयोध्या | Ayodhya

Similar Posts

  • परमपिता ब्रह्मदेव | Brahma ji par kavita

    परमपिता ब्रह्मदेव ( Param Pita Brahma Dev )    सनातन धर्म के अनुसार आप है सृजन के देव, तीनों प्रमुख देवताओं में आप एक है ब्रह्मदेव। वेदव्यास द्वारा लिखें पुराण में है आपका लेख, चतुर्भुज और चतुर्मखी भगवान आप ब्रह्मदेव।।   यू तों आपका ब्रह्मदेव जग में ढ़ेर सारा है नाम, सृष्टि-की रचना करनें का…

  • सोच कर देखो | Pakshi par Kavita

    सोच कर देखो ( Soch kar dekho ) पक्षी पर कविता   किसी आशियाना को कोई कब तक बनाएगा, जब उखाड़ फेंकने पर कोई तुला हो, बाग बगीचा वन उपवन को छिन्न-भिन्न कर हमें बसाना कौन चाहता है? आज कल वह कौन है जो पेड़ लगाने वाला कोई मिला हो, सुबह होते ही हम कलरव…

  • सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

    सोलह श्रृंगार ( Solah Shringar ) मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ, मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ, मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ , होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार, चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार। मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ, मैं तो महावर पांव लगाऊँ, काजल…

  • प्रपोज़ डे

    प्रपोज़ डे तेरी आँखों में जो प्यार झलकता है,वही मेरी रूह तक महकता है।हर धड़कन में तेरा ही नाम बसा है,दिकु, तू ही मेरा पहला और आखिरी किस्सा है। सांसों में खुशबू है तेरे एहसास की,हर शाम है मेरी अब तेरी तलाश की।आज जुबां पर वही बात ले आया हूँ,जिसे सदियों से दिल में दबाया…

  • अभी दिल भरा नहीं | Poem abhi dil bhara nahin

    अभी दिल भरा नहीं ( Abhi dil bhara nahin )    अभी दिल भरा नही, अभी मन भरा नही, क्यो जाते हों छोड़ के, अभी कुछ हुआ नहीं।   अभी मन मिले नही, अभी अधर मिले नही, मंजिल अभी दूर है, सच्चे साथी मिले नही।   दिल के फूल खिले नही, मन के मैल धुले…

  • हौसला मेरा अभी है बुलंद

    हौसला मेरा अभी है बुलंद मंजिल को पाना मेरी है पसंदहौसला मेरा अभी है बुलंदमेरा हौसला ही है मेरी मंजिलदुश्मन भी मेरा मुझे क्या मात देमेरे साथ है ईश्वर सदा मेरा साथ देरब साथ है परेशान मेरा क़ातिलभुजाओं में मेरी अब भी जोश हैअभी खोया नहीं मुझे होश हैरखुगां सदा अपना होश राह जटिलसत्य की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *