Chalo Chale

चलो चलें | Chalo Chale

चलो चलें

( Chalo Chale )

यह संसार तो दुःख का घर है।
सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है।

माया के हाथों में है सबकी डोर ।
फिराए चाहे माया जिस भी ओर।
लाचार जीव धुनें सिर पकड़ है।
सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है।

भटक-भटक कर थक जाएँ।
सुकून कहीं पर न जीव पाएँ।
भक्ति बिना सब दर- बदर हैं।
सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है।

चलो चलें अब भगवत धाम।
यहाँ रहकर करना कौन काम?
सुख की खानि एकमात्र रघुवर हैं।
उनसे दूर नहीं सुख कहीं पर है।

परख लिया, देख लिया संसार।
यहाँ जीतकर भी जाते हैं हार।
बना रहता नित खोने का डर है।
सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • शर्मनाक स्थिति | Kavita

    शर्मनाक स्थिति ( Sharmanak sthiti )   ऐसे पिट रहा है साहेब का विदेशों का डंका, आग लगा के रख दी स्वयं की लंका। शवों पर चढ़ शान से सवारी करते रहे, आॅक्सीजन के अभाव में भले हम दम तोड़ते रहे। बिछ गई लाशें चहुंओर, पर थमा ना चुनाव और नारों का शोर। अब मद्रास…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poetry -मित्र

    मित्र ( Mitra )   बाद वर्षो के कितने मिले हो मुझे, अब कहो साल कैसा तुम्हारा रहा।   जिन्दगी मे कहो कितने आगे बढे, जिन्दगी खुशनुमा तो तुम्हारा रहा।   मित्र तुम हो मेरे साथ बचपन का था, पर लिखा भाग्य मे साथ अपना न था।   ढूँढता  मै  रहा  हर  गली  मोड  पर,…

  • बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे | Kavita Bechna Hai to

    बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे   बेचना है तो नभ को बेच धरा को रहने दे नदी को रहने दे और किनारा को रहने दे मछुआरे मछलियांँ पकड़ कर जी लेते हैं रूखी – सूखी रोटियांँ सहारा को रहने दे सड़क पर दौड़ लेती है तेरी नयी गाड़ियांँ एक मेरी…

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

  • आया सावन | Sawan Poem

    आया सावन ( Aya Sawan )    आया सावन झूम के,आकुल धरती द्वार ! सुन कर तपते ताप से, उसकी मन मनुहार !! आलिंगन में भर लिया, उसका हर विस्तार सिंचित करने लग गया, शीतल मधुर फुहार !! अग जग में व्यापित हुआ,भीना मधुर सुवास भावावेशित पवन का, उमड़ा नव विस्तार !! सूरज संकोचित हुआ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *