Bhartiya Samaj aur Ladkiyan

भारतीय समाज और लड़कियां | Bhartiya Samaj aur Ladkiyan

हमारे भारतीय समाज में स्त्री जाति की हमेशा से ही पूजा की गई है बल्कि उनको सदैव ही सम्मान का अधिकारी बनाया गया मां, बेटी, बहिन या फिर पत्नी जहां सदैव ही स्त्री को आगे रखा गया परंतु युग परिवर्तन के दौरान जब-जब भारत पर आक्रमण हुआ तब पाश्चात्य संस्कृतियों ने हमारे समाज पर बहुत प्रभाव डाला यहां तक की भारत की संस्कृति को पूरी तरह मिटाने की कोशिश की गई हैं।यह समाज पुरुष प्रधान कहलाया गया।

जबकि सत्य यह है कि हमारे समाज में पुरुष को स्त्री की रक्षा के लिए ही सदैव तत्पर रहने के लिए कहा गया है परंतु इसके चलते ऐसा बिल्कुल नहीं है कि स्त्री लाचार है ।

हमारे भारत की ही परंपरा है जहां देवी शक्तियों में शक्ति की आराधना की जाती है पुरुष के पहले स्त्री को सम्मान देकर आगे बढ़ाया जाता है यहां तक की विद्या और साधना की देवी भी देवी सरस्वती है । यदि अपनी भारतीय संस्कृति से कुछ जानकारी हासिल करके आज हमारा भारत का समाज अपनी बेटियों को पड़ता लिखाता आगे बढ़ता तो पिछड़ा हुआ कभी नहीं कहलाता।

उदाहरण के लिए जैसे मकान की नींव में पत्थर ही काम आता है उसी प्रकार एक घर की नीव घर की स्त्री ही रखती है और इसलिए उसका शिक्षित होना बहुत जरूरी है ।

आज यदि हम पर इस पाश्चात्य संस्कृति का असर न होता तो आज बात ही कुछ अलग होती। शुरू से ही स्कूल और विद्यालयों में लड़कों के साथ लड़कियां भी पढ़ती। वेद और शास्त्रों की शिक्षा भी बराबर पाती। परंतु मैंने देखा है स्त्रियां ही स्त्रियों से शत्रु जैसा व्यवहार करती है जरूर किसी महिला ने ही घर के काम करने के कारण बच्चियों की पढ़ाई लिखाई बंद की होगी,और इसके अलावा कुछ रूढ़िवादी लोगों ने मासिक धर्म के बाद उन्हें घर से निकलने नहीं दिया होगा। इस प्रकार धीरे-धीरे कई पीढ़ी तक भारत की बच्चियों पढ़ाई लिखाई से धीरे-धीरे दूर होती गई।

परंतु ये आज का भारत अलग है वे लड़कियों को लड़कों से कम नहीं समझता।आज कोई भी क्षेत्र हो लड़कियां प्रगति कर रही है भारत पर पड़े पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण हमारा भारत का भविष्य अंधकार में जरूर था परंतु अब उज्जवल है।

आज हमारे भारत सरकार की तरफ से लड़कियों को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है ताकि कोई भी शिक्षा प्राप्ति में या किसी भी क्षेत्र में आगे आने में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो बस जरूरत है तो एक सहायक की एक अच्छे समाज सेवी बनकर हमेशा लड़कियों की मदद करें जहां भी आवश्यकता हो वहां उनको आगे बढ़ाए अवसर दे क्योंकि जितना पुरुष प्रधान यह देश है उतना ही देश को शक्ति की आवश्यकता है और लड़कियां हमारी शक्ति की पहचान है इन्हें पढ़ाया जाए इन्हें आगे बढ़ाएं जाए।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

dubeyashi467@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

राष्ट्रीय बालिका दिवस | National Girl Child Day

Similar Posts

  • सस्ता इंटरनेट देश की लुटिया डूबा रहा है

    पिछले कुछ महीनों से मेरे लेखन में कमी आयी हैं.. यह कमी बहुत अधिक है.. हालिका ऐसा नही है कि मेरे पास समय की कोई कमी हो.. अपने काम पर पूरा समय देने के उपरांत भी मेरे पास समय होता है कि मैं लिख सकू.. मगर ऐसा नही हो रहा है। मगर ऐसा क्यो हो…

  • अम्मा | Amma

    अम्मा ( Amma )   देखते ही देखते बाबूजी चल बसे और माँ बूढी से और ज्यादा बूढी हो गयी… आँखे उदास हो गयी पर चेहरे की चमक कम ना हो पायी। अगर आँखों को देखा जाए तो अब भी उसमें ळही प्यार वात्सल्य और अपनापन है जो मै देखता हूँ समझता हूँ पर चाह…

  • विश्व हिंदी दिवस | Vishwa Hindi Diwas

    प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रसार करना है । साल 2024 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना’। राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने…

  • आमा | Aama

    आमा ( Aama ) ‌ ‌। सम्पूर्ण आमाहरु मा समर्पित। ।   आमा त्यि ‌झ्याल हुन्, जसबाट एक अबोध शिशुले पहिलो पटक दुनियालाई हेर्छ। शिशु आमाको त्यो अंश हो,‌ जुन आमाको स्वांस नली देखी हृदय हुदै जिवनको केन्द्र सम्म पुग्छ। आमा मातृत्वको अभिरुप मात्रै नभइकन शिशुको जिवन स्वरुप पनि हो। आमा प्रकृतिका त्यि बरदान हुन्,…

  • जब जब सुरसा बदन बढ़ावा | आलेख

    सुरसा बाधा का प्रतीक है। जीवन में हम जब श्रेष्ठ कार्य करने चलते हैं तो अनेकानेक लोग बाधाएं उत्पन्न किया करते हैं । अब हमें चाहिए कि हनुमान जी की तरह उन बाधाओं को खत्म करके अपने लक्ष्य की तरफ कदम आगे बढ़ाएं । जीवन में आने वाले ऐसी बाधाओं से बिना घबराए उन बाधाओं…

  • प्रयाग के गौरव : पंडित रमादत्त शुक्ल

    प्रयाग की धरती बड़ी पुण्य शीला है। यहां अनेको ऐसी महान विभूतियां हुए हैं जिनका जन्म यहां तो नहीं हुआ परंतु जब वह प्रयागराज की भूमि पर आए तो यही के होकर रह गए। महाप्राण निराला एवं पंडित रमादत्त शुक्ल ऐसी ही दिव्य महापुरुष है । जिससे प्रयागराज के गौरव की ही वृद्धि होती है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *