जब जब सुरसा बदन बढ़ावा | आलेख

सुरसा बाधा का प्रतीक है। जीवन में हम जब श्रेष्ठ कार्य करने चलते हैं तो अनेकानेक लोग बाधाएं उत्पन्न किया करते हैं । अब हमें चाहिए कि हनुमान जी की तरह उन बाधाओं को खत्म करके अपने लक्ष्य की तरफ कदम आगे बढ़ाएं ।

जीवन में आने वाले ऐसी बाधाओं से बिना घबराए उन बाधाओं से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
जिस प्रकार से हनुमान जी महाराज ने जब देखा की सुरसा रूपी बांधा से बचने का क्या उपाय हो सकता है क्योंकि उनके पास समय भी कम था ।

यदि ज्यादा उलझते तो लक्ष्मण के प्राण बचाना मुश्किल था । ऐसे में उन्होंने बुद्धिमानी से काम लिया। सुरसा के अहंकार को बढ़ाते रहे। फिर अत्यंत विनम्र होकर अर्थात उसके मुख पास में जाकर निकल आए और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ गए ।
हमें भी जीवन में जब भी ऐसे लक्ष्य की ओर बढ़ना हो तो जिसमें समय सीमा कम हो और कोई बाधा उत्पन्न करना चाहे तो उस समय बुद्धिमानी के साथ उससे अनावश्यक ना उलझते हुए उसकी महानता का बखान करते हुए विनम्र बनकर अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित रहना चाहिए।

जीवन है तो बाधाएं तो आती जाती रहेंगी । बाधाओं से हम कब तक उलझते रहेंगे । बाधाओं से उलझना किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए हनुमान जी महाराज से शिक्षा लेते हुए बाधाओं को खत्म कर जीवन लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना चाहिए।

अधिकांश लोगों को देखा गया है कि बाधाएं आने पर वह जीवन लक्ष्य को भूलने लगते हैं। बचपन में हम बड़े-बड़े ख्वाब पालते हैं कि ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे लेकिन जब बाधाएं आती है तो वह निराश हो जाते है और धीरे-धीरे लक्ष्य आंखों से ओझल सा हो जाता है । जिन्होंने हनुमान जी की तरह बाधाओं को जीत लिया एक न एक दिन वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते हैं।

मनुष्य को चाहिए कि वह कभी भी बाधाओं से घबराएं नहीं बल्कि उससे मुक्त होने का उपाय सोचें।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें:-

नशा मुक्त समाज बनेगा ध्यान से

Similar Posts

  • शुद्ध चिंतन आत्म मंथन

    हम यह किस दौर की तरफ जा रहे हैं? अगर पहले के समय की बात करें तो हमारे पूर्वजों में हमारी माताएं अपने पति को ‘ए जी ‘ ‘ओ जी’  ‘सुनिए जी ‘ कहती थी। उसे भी आजकल की थर्ड क्लास रील ने इतना गंदा मतलब बना दिया कि इसका मतलब होता है ए गधे/…

  • दिखावा किस के लिए ?

    एक बार फिर में आपके सामने एक ऐसा विषय लेकर आया हूँ जिस पर आज की युवा पीड़ी बहुत ही तेजी से इस ज़माने में भाग रही है । क्या ये सब उनके लिए उचित है ? इस चमकती दमकती दुनिया को वो लोग भी उसी चश्मे से देख रहे है जिस हिसाब से उन्हें…

  • माँ | Maa

    माँ ( Maa )   जिसके होने से मैं खुद को मुकमल मानती हूं, मेरी मां के हर लफ्जों में दुआ है जानती हूँ । ?? मां शब्द जितना खूबसूरत है उससे भी अधिक खूबसूरत इसका एहसास है । संसार मे किसी भी जीव को जन्म देने का आशीर्वाद मां को ही प्राप्त है ।…

  • जुदाई के ज़ख्म | Judai ke Zakhm

    सन् 1971 की हिंद पाक लड़ाई के दौरान बेघर होकर आये पाक विस्थापित लोगों में एक मात्र मैं एक शख़्स़ हूं जो छठ्ठी बार परिवार के लोग सातवीं बार जन्म भूमि की यात्रा कर चुके है प्रथम बार क्रमश: 1980 1999 2ं005 2006 2015 2018 एंव 2024 में वैधानिक रुप से पासपोर्ट वीज़ा से होकर…

  • भारत की लचर ज्युडिशियल और पुलिसिंग

    हमारे देश के ज्युडिशियल और पुलिस व्यवस्था को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं । वजह यह है कि कई बार देखा गया है कि गंभीर से गंभीर आरोप लगने के बाद भी आरोपियों को छोड़ दिया जाता है । चलिए जानते हैं भारत के सिस्टम के उन लूपहोल्स के बारे में जिसकी वजह…

  • चकई की वापसी | ललित

    होली अंक के लिए रचनाएं मंगा कर जगह नहीं देना भी एक होली है। किसी के लिए उत्साह की होली तो किसी के लिए धुआं- धुआं कर जलने की होली। चिंता नहीं बस फिक्र कीजिए ना जनाब, चिंता कीजिएगा तो सूख कर लकड़ी हो जाइएगा, कोई काम नहीं आएगा।क्योंकि यहांँ मुँह देख कर गुलाल लगाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *